Independence Stocks 2024: शेयर बाजार में रिकॉर्ड हाई के बाद तेज करेक्शन देखने को मिल रहा है. अगस्त की पहली तारीख को रिकॉर्ड स्तर से बाजार फिसला. बाजार की हलचल में कमाई का बेहतर मौका है. घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (MOFSL) ने खरीदारी के लिए 5 दमदार शेयरों को पिक किया है. इन शेयरों में Godrej Properties, M&M, ICICI Bank, Coal India और L&T शामिल हैं. इन शेयरों पर लंबी अवधि के लिए BUY रेटिंग दी गई है.
खरीदारी के लिए दमदार शेयर
MOFSL ने खरीदारी के लिए रियल्टी सेक्टर से क्वालिटी स्टॉक गोदरेज प्रॉपर्टीज के शेयर को पिक किया है. शेयर पर लंबी अवधि के लिए 3725 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर 1 अगस्त को 3127.85 रुपए के भाव पर बंद हुआ था.
ऑटो सेक्टर की कंपनी M&M के शेयर पर मोतीलाल ओसवाल ने बुलिश रेटिंग दी है. शेयर पर लॉन्ग टर्म के लिए 3310 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर 1 अगस्त को 2829.20 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. सालभर में करीब 90 फीसदी का रिटर्न दे चुका है.
लंबी अवधि के लिए तगड़े शेयर
ब्रोकरेज फर्म ने प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर से ICICI Bank के शेयर पर पिक किया है. शेयर पर लंबी अवधि के लिए 1400 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर गुरुवार को 1210.50 रुपए के भाव पर बंद हुआ था.
सरकारी कंपनी कोल इंडिया के शेयर पर लंबी अवधि के लिहाज से BUY रेटिंग दी है. शेयर पर 600 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया गया है. शेयर गुरुवार को 540.30 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. सालभर में निवेशकों को स्टॉक ने करीब 150 फीसदी का पॉजिटिव रिटर्न दिया है.
सालभर में होगी मोटी कमाई!
दिग्गज शेयर L&T पर ब्रोकरेज फर्म MOFSL ने खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर पर लंबी अवधि के लिहाज से 4150 रुपए के भाव पर टारगेट है. शेयर कल 3776.40 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. शेयर एक साल में 40 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये Goodreturns Hindi के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!