Independence Day 2024: 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर राजधानी दिल्ली को पूरी तरह से सुरक्षित रखने के लिए कई इंतजाम किए गए हैं। आसमान में पैराग्लाइडर, पैरा मोटर्स, हैंग ग्लाइडर, यूएवी, हॉट एयर बैलून,यूएएस, माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट, पैरा जंपिंग और ड्रोन पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अलावा भी क्या-क्या इंतजाम किए गए हैं आइए आपको बताते हैं।

Advertisement

17 अगस्त को खुलेगा लाल किला

Advertisement

सुरक्षा कारणों से लाल किले को भी बंद कर दिया गया है, जो अब पर्यटकों के लिए 17 अगस्त को खुलेगा। इसक अलावा दिल्ली पुलिस हर कोने पर सुरक्षा का खास ध्यान रख रही है। ई परीक्षण ऐप से होगा लोगों का वेरिफिकेशन भी होगा। स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने एक ऐसा ऐप बनाया है, जो सुरक्षा के लिहाज से काफी अहम है। इसका इस्तेमाल पुलिस वाले कर पाएंगे और इसके जरिए दिल्ली के लाल किले के आस-पास रहने वाले लोगों की जानकारी को वेरिफाई कर सकेंगे।

Advertisement

एंटी ड्रोन रडार सिस्टम का इस्तेमाल

एंटी-ड्रोन डिटेक्शन सिस्टम की लाल किले पर तैनाती की जा रही है। इस सिस्टम की खासियत है कि इसका रडार ड्रोन किसी भी आसमान में उड़ते ऑब्जेक्टिव को ढूंढकर जाम कर देता है। इसकी रेंज भी करीब पांच किलोमीटर के दायरे की है। इससे 15 अगस्त के दिन सुरक्षा को भी बढ़ावा मिलेगा।

लाल किले में लगे सुरक्षाकर्मियों की संख्या में भी पिछले साल की तुलना में अधिक कर दिए गए हैं। सुरक्षा की जिम्मेदारी एनएसजी, एसपीजी, पैरामिलिट्री फोर्स के जवान और दिल्ली पुलिस के हाथ में दी गई है।

Advertisement

एआई से रहेगी अधिक सुरक्षा

AI से अपडेटेड फेशियल रिकग्निशन सिस्टम, सीसीटीवी कैमरों को भी चारों तरफ फिट किया गया हैं। इस्राइली सॉफ्टवेयर वाले इन कैमरों के साथ पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों का एक डेटाबेस अटैच है, जिसका एक्सेस लाल किले पर सिक्यॉरिटी कंट्रोल रूम और दूसरी सुरक्षा एजेंसियों के पास रहेगा।

कोई संदिग्ध कैप्चर हुआ तो तुरंत सिग्नल अलर्ट कर देगा। लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह की व्यवस्था की योजना में स्पॉटर्स (स्‍नाइपर के सहयोगी) चेहरे की पहचान करने वाली प्रणाली ( FRS), CCTV कैमरे और ड्रोन का उपयोग पहले से ही शामिल है। 15 अगस्‍त के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐतिहासिक लाल किला से देश को संबोधित करेंगे और इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने स्नाइपर, उनके सहयोगी स्पॉटर्स और Facial Recognition System के साथ कैमरे इंस्‍टॉल करने की तैयारी की है।

Advertisement

दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों सहित 10,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को लाल किले और उसके आसपास तथा मध्य और उत्तरी दिल्ली के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात किया जाएगा।