नई दिल्ली, जुलाई 21। बैंकों में कर्मचारियों के ग्राहकों के काम लटकाने की कहानियां आए दिन सुनने को मिलती रहती हैं। बहुत संभव है कि ऐसा आपके साथ भी हुआ हो। बैंक कर्मचारियों का एक डायलॉग वैसे भी काफी फेमस रहा है 'लंच के बाद आना'। लोग समय पर पहुंचे तो भी अकसर कर्मचारी अपनी सीट पर नहीं मिलते। कुल मिला कर बैंकों में काम सीधे-सीधे हो जाए तो बड़ी बात है। पर यदि अब आपके साथ ऐसा कुछ होता है तो आप बैंक कर्मचारी की शिकायत कर सकते हैं। आगे जानिए शिकायत का तरीका।
ग्राहकों को बैंक सेवाओं से जुड़े कई अधिकार मिले होते हैं। मगर लोगों को इनकी जानकारी नहीं होती। इसी के चलते वे इनका फायदा नहीं ले पाते। इन्हीं अधिकारों के चलते ग्राहकों के साथ बैंक कर्मचारी गलत व्यवहार नहीं करते। यदि ग्राहक के साथ बैंक में अनुचित व्यवहार होता है तो वह सीधे रिजर्व बैंक तक अपनी शिकायत पहुंचा सकता है।
आपके साथ अगर ऐसी घटना होती है तो आप बैंकिंग लोकपाल से भी शिकायत कर सकते हैं। इस तरह भी आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। बैंक कर्मियों की आनाकानी के लिए उनकी शिकायत तुरंत करें। आप उस बैंक के मैनेजर या नोडल ऑफिसर से भी इस तरह की शिकायत कर सकते हैं। ग्राहकों की शिकायतों के निपटान के लिए हर बैंक के पास एक सिस्टम होता है। ये होता है ग्रीवेंस रिड्रेसल फोरम। ये भी ग्राहकों की शिकायत लेते हैं।
आप जिस किसी बैंक के ग्राहक हों, उस बैंक के कर्मचारी की शिकायत के लिए उसके ग्रीवेंस रिड्रेसल नंबर पर कॉल करें और अपनी शिकायत दर्ज करें। कई बैंकों में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की भी सुविधा मिलती है। बात करें एसबीआई की तो उसकी शाखा के कर्मचारी की शिकायत आप टोल फ्री नंबर 1800-425-3800 या 1800-11-22-11 पर कर सकते हैं।
पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक भी बैंक के कस्टमर केयर नंबर या अपीलेट अथॉरिटी के पास इनके कर्मचारियों की शिकायत कर सकते हैं। बैंक कर्मचारियों की शिकायत करने के तरीके की डिटेल उनकी वेबसाइट पर दी हुई होती है।
बैंकिंग लोकपाल को शिकायत करने का तरीका
आप बैंकिंग लोकपाल के पास भी बैंक के कर्मचारी की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट https://cms.rbi.org.in पर लॉगिन करें और फिर फाइल ए कंप्लेंट पर जाएं। आप CRPC@rbi.org.in पर भी मेल भेज कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। बैंक के ग्राहकों की शिकायतों के लिए एक टोल फ्री नंबर 14448 भी है। इस पर भी आप कॉल करके भी शिकायत कर सकते हैं।
आप ई-मेल के जरिए भी एसबीआई कर्मचारियों की शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए एसबीआई ने ई-मेल आईडी जारी की है। आप बैंक के नोडल अधिकारी को agmcustomer.lhodel@sbi.co.in पर मेल भेजें और शिकायत करें। यदि कोई एसबीआई ग्राहक बैंक के किसी कर्मचारी की शिकायत दर्ज कराना चाहता है तो वे इस लिंक (https://crcf.sbi.co.in/ccf/) पर जाए और फिर यहां Existing customers/General Banking/Branch Related कैटेगरी के तहत एक शिकायत दर्ज कर दे। एसबीआई की तरफ से दी गयी जानकारी के अनुसार इस शिकायत पर इसकी संबंधित टीम ध्यान देगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग