AC: गर्मियों का मौसम चल रहा है। देश में कई सारे हिस्सों में तापमान काफी ज्यादा है। ऐसे में लोग तेज गर्मी से बचने के लिए एसी का इस्तेमाल करते हैं लोगों को एसी का इस्तेमाल करने में सबसे अधिक चिंता बिजली के बिल की होती है।
हालांकि, अब एसी इतना अधिक बिजली की खपत वाले उपकरण नहीं है जो पहले हुआ करते थे लेकिन अभी भी एसी काफी अधिक बिजली की खपत करते है।
ऐसे में अगर आप भी एसी की वजह से आने वाले अधिक बिल से परेशान है, तो फिर आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे है जिससे आप बिजली के बिल को कम कर सकते है, तो फिर आइए जानते है इसके बारे में।
अगर हम एसी के बिल को कम करने के लिए पहली टिप को बात करें, तो फिर आप अगर एसी का इस्तेमाल नहीं करते है, तो फिर आपको एसी के स्विच को बंद रखना चाहिए। कई सारे लोग रिमोट से एसी को बंद कर देते है। जो गलत है।
अगर आप एसी का इस्तेमाल नहीं कर रहे है, तो फिर आप एसी को स्विच से बंद कर देना चाहिए। इससे आपके बिजली की खपत कम होगी।
एसी के बिल को कम करने के लिए अगर हम दूसरे टिप की बात करें, तो फिर आपको एसी की वक्त वक्त पर सर्विसिंग करवाते रहना चाहिए। क्योंकि जब आप एसी का इस्तेमाल नहीं करते है तब आपके एसी में धूल जम जाती है।
एसी में धूल जम जाने के वजह से वह एयर फ्लो को प्रभावित करती है। जिस वजह से बिजली की अधिक इस्तेमाल होता है। इसी वजह से आपको समय समय पर एसी की सर्विसिंग करवाते रहना चाहिए।
इसके साथ ही आप बिजली की बचत के लिए स्लिप टाइमर का इस्तेमाल कर सकते है। आज के वक्त में लगभग सभी एसी बिल्ट इन टाइमर फंक्शन के साथ आते है। इससे जो ग्राहक है। वे टाइमर को सेट कर सकते है। ये एसी वक्त पर ऑटोमेटिक बंद हो जाता है। जिससे बिजली को बचत होती है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान