नई दिल्ली: त्योहारी सीजन में बाइक या स्कूटर खरीदने का मन बना रहे है तो ये खबर जरूर पढ़ें। फेस्टिव सीजन शुरू हो गया है और ऐसे में कंपनियों की निगाहें ज्यादा से ज्यादा बिक्री करने पर हैं। टू-व्हीलर्स कंपनियों ने अपनी बाइक और स्कूटर की ख़रीद पर ग्राहकों को कई अच्छे ऑफर्स और डिस्काउंट की पेशकश की है। तो अगर आप इस फेस्टिव सीजन में एक नई बाइक या स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको मिल सकती है एक बेस्ट डील वो भी ऑफर्स के साथ।
हीरो मोटोकॉर्प ने दिवाली ऑफर पेश किया है, जिसके तहत बाइक और स्कूटर्स की सेलेक्टेड रेंज पर कम डाउन पेमेंट, कम इंस्ट्रेस्ट रेट और कैशबैक जैसे ऑफर मिल रहे हैं। हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी स्कूटी के हीरो मेस्ट्रो एज 110, डेस्टिनी 125, मेस्ट्रो एज 125, Pleasure+ और बाइक के स्प्लेंडर +, सुपर स्प्लेंडर, स्प्लेंडर आईस्मार्ट, एचएफ डीलक्स पर आकर्षक ऑफर की घोषणा की है। हीरो मोटोकॉर्प के सेलेक्टेड मॉडल की खरीद पर 3100 रुपये तक का कैश डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ ही, 3 हजार रुपये तक का एक्सचेंज टॉप अप बेनिफिट और 2 हजार रुपये तक का लॉयल्टी टॉप अप बेनिफिट मिलेगा।
इसके अलावा अब आप कंपनी की बाइक को सिर्फ 4,999 रुपये की न्यूनतम डाउन पेमेंट देकर भी खरीद सकते हैं। इसके साथ ही ग्राहक हीरो टूव्हीलर को 6.99 प्रतिशत की न्यूनतम ब्याज दर पर फाइनेंस करा सकते हैं। हीरो मोटोकॉर्प के स्कूटर्स की खरीद पर 6,100 रुपये तक के कैश बेनिफिट्स का लाभ उठाया जा सकता है। हीरो मेस्ट्रो एज 110, डेस्टिनी 125 और मेस्ट्रो एज 125 स्कूटरों की ऑनलाइन बुकिंग और कार्ड पेमेंट पर भी डिस्काउंट ऑफर किये जा रहे हैं।
हीरो मोटोकॉर्प की दोपहिया गाड़ियों की खरीद पर मिलनेवाले एडिशनल बेनिफिट्स की बात करें तो हीरो गुडलाइफ में पंजीकरण कराने वाले ग्राहकों को 5,500 रुपये के रिवार्ड्स और 499 रुपये वाले प्लान में सर्विस बेनिफिट मिलेगा। बता दें कि कंपनी ने ऑनलाइन बुकिंग पर भी ऑफर्स की पेशकश की है। पेटीएम से बाइक व स्कूटर की बुकिंग करने पर 7,500 रुपये के बेनिफिट्स मिलेंगे। वहीं, इन मॉडल को ईएमआई पर खरीदने और इसका भुगतान आईसीआईसीआई क्रेडिट या डेबिट कार्ड से करने पर 5,000 रुपये तक का कैशबैक भी मिलेगा।
दूसरी ओर होंडा 2 व्हीलर्स भी अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए अपनी बाइक और स्कूटर पर इस फेस्टिव सीजन में कई जबरदस्त ऑफर्स दे रही है। कंपनी की बाइक और स्कूटर की खरीद पर आप पूरे 11 हजार रुपये तक बचा सकते हैं। इसके अलावा शुरूआती रेट ऑफ़ इंटरेस्ट 7.99 फीसदी है, तो वहीं ग्राहकों को लाभ देने के लिए 100 फीसदी फाइनेंस की सुविधा भी मिल रही है। जबकि 50 फीसदी ईएमआई ऑफर भी चल रहा है। इसके अलावा 5000 रुपये तक का कैशबैक आपको क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर मिलेगा, साथ ही ईएमआई की सुविधा भी मिलेगी, और आखिर ऑफर पेटीएम ग्राहकों के लिए है। इन सभी ऑफर्स की ज्यादा जानकारी के लिए अपने नजदीकी होंडा शो-रूम से संपर्क करें।
अपने ग्राहकों के लिए सुजुकी ने बाइक और स्कूटर की खरीद पर 18 हजार रुपये तक के फायदे दे रही है। ग्राहकों को 5,000 रुपये तक के एक्सचेंज के फायदे मिल रहे हैं। पेटीएम और बैंक ऑफ़ बरोदा के क्रेडिट कार्ड पर 8,000 रुपये तक के फायदे मिलेंगे। तो कुल मिलाकर इस बार डिस्काउंट और ऑफर्स का तालमेल इस फेस्टिव सीजन में चार चाँद लगा सकता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान