नयी दिल्ली। फेसबुक के साथ समझौते के तीन दिन बाद ही एशिया के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल की टेस्टिंग शुरू कर दी है। रिलायंस और फेसबुक के बीच हुई डील के तहत अमेरिका का दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी मुकेश अंबानी की डिजिटल संपत्तियों में 5.7 अरब डॉलर का निवेश करेगी। रिलायंस रिटेल का ई-कॉमर्स वेंचर JioMart मुंबई के आसपास के तीन इलाकों में लाइव हो गया है। रिलायंस को फेसबुक के साथ हुई डील से व्हाट्सऐप के भारत, जो कोरोनावायरस के कारण पूरी तरह लॉकडाउन है, में 40 करोड़ यूजर्स बेस से फायदा मिलेगा। पोर्टल की शुरुआत मुकेश अंबानी के उस लक्ष्य की दिशा में अगला कदम है, जिसके तहत वे डिजिटल प्लेटफॉर्म स्थापित करके अमेजन और फ्लिपकार्ट से मुकाबला करना चाहते हैं।
बिजनेस एडवाइजरी फर्म केपीएमजी के मुताबिक 2027 तक भारतीय ई-कॉमर्स सेक्टर 200 अरब डॉलर का हो जाएगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की इसीलिए ई-कॉमर्स सेक्टर में हिस्सेदारी हासिल करने पर नजर है। वहीं फेसबुक को उम्मीद है कि JioMart के साथ साझेदारी व्हाट्सएप को प्राथमिक रूप से छोटे व्यवसायों को ग्राहकों के साथ जोड़ने में मदद करेगी। हालांकि रिलायंस के इस समय ऑनलाइन पोर्टल शुरू करने पर जानकार कहते हैं कि सप्लाई चेन के लिहाज से ये रिलायंस ये शुरुआत सबसे कड़े वक्त में कर रही है।
मुश्किल वक्त में ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत के बावजूद जानकार कहते हैं कि रिलायंस फेसबुक के साथ अपने समझौते के बाद विभिन्न राज्यों में इस टेस्टिंग का प्रसार करेगी और WhatsApp JioMart के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 22 अप्रैल को जारी किए गए एक वीडियो संदेश में मुकेश अंबानी ने कहा था कि व्हाट्सएप के साथ गठजोड़ से लगभग 3 करोड़ स्टोर मालिकों को अपने पड़ोस में ग्राहकों से डिजिटल भुगतान लेने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा था कि इसका मतलब है कि आप सभी लोकल दुकानों से ही दिन-प्रतिदिन के सामानों की तेज डिलीवरी और ऑर्डर कर सकते हैं।
JioMartLite की वेबसाइट के अनुसार अगर आप जियोमार्ट की नई सुविधा को इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको इनका व्हाट्सऐप नंबर 8850008000 को अपने फोन में शामिल करना होगा। JioMart ऑर्डर देने के लिए एक लिंक प्रदान करता है। एक बार ऑर्डर देने के बाद इसे व्हाट्सएप पर एक किराने की दुकान के साथ साझा किया जाता है। फिर ग्राहक को उसके नंबर पर ऑर्डर और स्टोर डिटेल के साथ सूचित किया जाता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान