नई द‍िल्‍ली: सोना-चांदी खरीदने का प्लान बना रहे है तो थोड़ा रुक जाए। सोना-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को म‍िल रही है। सोना एक बार फिर से उछलकर 50000 रुपए के आंकड़े के करीब पहुंच गई है। वहीं चांदी की कीमत 66000 रुपए प्रति किलोग्राम ज्‍यादा पर पहुंच गई है।

Advertisement

इसके साथ ही इस सप्‍ताह सोने-चांदी की कीमतों की बात करें तो उतार-चढ़ाव जारी है। इन 5 कारोबारी दिनों में सोना-चांदी में फेरबदल देखने को म‍िली है। हम अपने इस खबर में 14 द‍िसंबर से 18 द‍िसंबर तक के बाजार बंद भाव का आकलन करते हैं, तो इस बीते सप्‍ताह सोने-चांदी में भारी गिरावट देखने को मि‍ली है। सोने का हाजिर भाव में 1249 रु की तेजी आई है जबकि चांदी में 3919 रु की तेजी देखी गई है।

Advertisement

पिछले हफ्ते कितना सस्‍ता हुआ सोना-चांदी

14 द‍िसंबर को सप्ताह के पहले कारोबारी दि‍न सोमवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 6 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरकर होकर 49040 रुपये पर खुला। वहीं शाम को 48859 रुपये पर बंद हुआ। बात करें जबकि चांदी 276 रुपये सस्ती होकर 62431 रुपये प्रति किलो पर खुली, शाम को 62600 रु पर बंद हुई।

15 द‍िसंबर मंगलवार को दूसरे कारोबारी सत्र में सोमवार के मुकाबले मंगलवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 371 रुपये चढ़कर 49230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं शाम को 49296 रुपये पर बंद हुआ। बात करें जबकि वहीं चांदी 313 रुपये महंगी होकर 62913 रुपये प्रति किलो पर खुली, शाम को 63170 रु पर बंद हुई।

16 द‍िसंबर को बुधवार सप्ताह के तीसरे कारोबारी सत्र में मंगलवार के मुकाबले आज बुधवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 230 रुपये चढ़कर 49526 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबि‍क शाम को 49770 रु पर बंद हुई। वहीं चांदी 1,095 रुपये महंगी होकर 64,265 रुपये प्रति किलो पर खुली, लेक‍िन शाम को 65543 पर बंद हुई।

17 द‍िसंबर को गुरुवार सप्ताह के चौथे कारोबारी सत्र में देशभर के सर्राफा में बुधवार के मुकाबले गुरुवार को 24 कैरेट सोने का हाजिर 42 रुपये चढ़कर 49812 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं शाम को 50007 रुपये पर बंद हुआ। बात करें जबकि चांदी 648 रुपये महंगी होकर 66,191 रुपये प्रति किलो पर खुली, शाम को 66469 रु पर बंद हुई।

18 द‍िसंबर को शुक्रवार को सप्‍ताह के आखि‍री कारोबारी सत्र में देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 187 रुपये चढ़कर 50194 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं शाम को 50108 रुपये पर बंद हुआ। बात करें जबकि चांदी की तो 57 रुपये महंगी होकर 66,526 रुपये प्रति किलो पर खुली, शाम को 66519 रु पर बंद हुई।

सोना खरीदने वक्‍त इस वेबसाइट पर चेक करें दाम

बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) जो रेट देता है वो देश भर में माना जाता है हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए सोने और चांदी के भाव में जीएसटी शामिल नहीं होता है। सोने-चांदी का करेंट रेट जिसे हाजिर भाव भी कहते हैं ये अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है। इसलिए सोना और चांदी की खरीददारी करने जो से पहले (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) की वेबसाइडट पर जाकर सही मूल्‍य अवश्‍य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। अलावा अगर आप सोना और चांदी से जुड़ी अन्य जानकारी चाहते हैं, तो हमारे पेज https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/ पर आकर ले सकते हैं। यहां पर देश के हर शहर का सोने और चांदी का दाम दिन में कई बार अपडेट किए जाते हैं।

लंबी अवधि में देखे तो सोने की कीमतों में उछाल आ सकती

सोने की कीमतें हाल ही में उनके सर्वकालिक उच्च स्तर 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम से ग‍िरकर 47,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। हालांकि, अमेरिकी डॉलर 2.5 साल के निचले स्तर तक पर आने के बाद सोना फ‍िर से 49,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर वापस आ गया। हालांकि, लंबी अवधि में देखे तो सोने की कीमतों में उछाल आ सकती है। वित्तीय सेवा एवं बाजार अनुसंधान फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंसियल सर्विसेज के अनुसार केंद्रीय बैंकों की ब्याज सस्ता रखने की नीति और भारत में परम्परागत खरीद के मौसम के मद्देनज इस कैंलेंर वर्ष चौथी तिमाही में सोने की मांग में सुधार होगा।