नई द‍िल्‍ली: इस सप्‍ताह सोने-चांदी की कीमतों की बात करें तो उतार-चढ़ाव जारी है। इन 5 कारोबारी दिनों में सोना-चांदी में फेरबदल देखने को म‍िली है। हम अपने इस खबर में सोना और चांदी के कीमत को 28 द‍िसंबर के बंद भाव से लेकर 1 जनवरी तक के बाजार बंद भाव का आकलन करेंगे। इस दौरान हमने ये देखा कि इस बीते सप्‍ताह सोने-चांदी में गिरावट देखने को मि‍ली है। सोने का हाजिर भाव में 161 रु की तेजी आई है जबकि चांदी 779 रु लुढ़की है।

Advertisement

पिछले हफ्ते कितना सस्‍ता हुआ सोना-चांदी

28 द‍िसंबर को सप्ताह के पहले कारोबारी दि‍न सोमवार को सोने का भाव देशभर के सर्राफा बाजारों में 28 द‍िसंबर को 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 251 रुपये प्रति 10 ग्राम चढ़कर 50246 रुपये पर खुला। वहीं द‍िनभर में सोना आज 109 रु गि‍रावट 50137 रुपये पर बंद हुआ। वहीं आज 28 द‍िसंबर को 1671 रुपये महंगी होकर 68102 रुपये प्रति किलो पर खुली। जबकि शाम को 360 रु की ग‍िरावट के साथ 67742 रु पर बंद हुई।

29 द‍िसंबर मंगलवार को दूसरे कारोबारी सत्र में देशभर के सर्राफा बाजारों में 29 द‍िसंबर को 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 152 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरकर 49,985 रुपये पर खुला। वहीं द‍िनभर में सोना आज 93 रु की तेजी के साथ 50078 रुपये पर बंद हुआ। वहीं 29 द‍िसंबर को चांदी 601 रुपये सस्ती होकर 67141 रुपये प्रति किलो पर खुली। जबकि शाम को 360 रु की ग‍िरावट के साथ 67742 रु पर बंद हुई।

30 द‍िसंबर को बुधवार सप्ताह के तीसरे कारोबारी द‍िन सर्राफा बाजारों में 30 द‍िसंबर को 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 39 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरकर 50,039 रुपये पर खुला। वहीं द‍िनभर में सोना आज 68 रु की ग‍िरावट के साथ 49971 रुपये पर बंद हुआ।वहीं आज 30 द‍िसंबर को चांदी 143 रुपये सस्ती होकर 67,229 रुपये प्रति किलो पर खुली। जबकि शाम को 133 रु की ग‍िरावट के साथ 67096 रु पर बंद हुई।

31 द‍िसंबर को गुरुवार सप्ताह के चौथे कारोबारी सत्र में देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 152 रुपये प्रति 10 ग्राम चढ़कर 50123 रुपये पर खुला। वहीं द‍िनभर में सोना आज 79 रु की तेजी के साथ 50202 रुपये पर बंद हुआ। वहीं आज 31 द‍िसंबर को चांदी 186 रुपये महंगी होकर 67282 रुपये प्रति किलो पर खुली। जबकि शाम को 101 रु की तेजी के साथ 67383 रु पर बंद हुई।

1 जनवरी को शुक्रवार को सप्ताह के अंति‍म कारोबारी सत्र में देशभर के सर्राफा बाजारों में शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 43 रुपये प्रति 10 ग्राम की मामूली बढ़त के साथ 50245 रुपये पर खुला। वहीं द‍िनभर में सोना आज 53 रु की तेजी के साथ 50298 रुपये पर बंद हुआ। 1 जनवरी को चांदी 383 रुपये सस्ती होकर 67000 रुपये प्रति किलो पर खुली। जबकि शाम को 37 रु की ग‍िरावट के साथ 66963 रु पर बंद हुई।

ज्वैलरी खरीदने से पहले चेक करें दाम

सोना और चांदी की खरीददारी करने जा रहे तो सबसे पहले रेट को लेकर कंर्फम हो जाए। अगर सोना और चांदी से जुड़ी अन्य जानकारी चाहते हैं, तो हमारे पेज https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/ पर आकर ले सकते हैं। यहां पर देश के हर शहर का सोने और चांदी का दाम दिन में कई बार अपडेट किए जाते हैं। इसके अलावा (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) पर जाकर सही मूल्‍य अवश्‍य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) जो रेट देता है वो देश भर में माना जाता है हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए सोने और चांदी के भाव में जीएसटी शामिल नहीं होता है। सोने-चांदी का करेंट रेट जिसे हाजिर भाव भी कहते हैं ये अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।

लंबी अवधि में सोने में निवेश फायदे का सौदा

महामारी के टीके को लेकर आ रही सकारात्मक खबरों से सोने के भाव वैश्विक स्तर पर गिर रहे हैं। इसके बावजूद मौजूदा निचले स्तर को देखते हुए सोना अगले एक साल में 57 हजार से 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। लंबी अवधि में सोने में निवेश फायदे का सौदा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इसके अलावा वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार और अमेरिका-चीन में तनाव कम होने की उम्मीद से भी शेयरों की और रुझान बढ़ा है। जबकि सोने को लेकर रुझान कम हुआ है। ऐसे में सोने में निकट भविष्य में बहुत तेज उछाल की उम्मीद नहीं है।