June : जून का महीना शुरू हो चुका है। इस महीने आपको हायर पेंशन के लिए आवदेन और आधार-पैन लिंक जैसे कई सारे बेहद महत्वपूर्ण कार्य को निपटाना होगा।
अगर आप रिटायरमेंट के बाद अधिक पेंशन चाहते हैं, तो फिर आपको इसके लिए 26 जून तक आवेदन करना होगा। वही, 30 जून तक आधार-पैन लिंक कराना होगा। आज हम आपको ऐसे ही चार जरूरी कार्य के बारे में जानकारी दे रहे है, तो फिर आइए जानते हैं इसके बारे में।
मुफ्त में आधार अपडेट के लिए यूआईडीएआई ने 14 जून तक का समय दिया है। अगर आप 14 जून तक ऑनलाइन के जरिए आधार अपडेट करते है तो फिर आपको कोई फीस नहीं देनी होगी। हालांकि, आपको ऑफलाइन अपडेशन के लिए 50 रुपए चार्ज देना होगा।
हायर पेंशन का विकल्प का चयन करने के लिए ईपीएफओ ने डेडलाइन 26 जून 2023 तय कर रखी है। इसमें ईपीएफ सब्सक्राइबर आवेदन दे सकते हैं। हायर पेंशन के लिए वैसे कर्मचारी, जिनकी बेसिक सैलरी और डीए 15 हजार रु से कम है, वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
इसके अलावा जो कर्मचारी जो 1 सितंबर 2014 से पहले ईपीएफ के सब्सक्राइबर थे वे भी आवेदन कर सकते है। आप हायर पेंशन के लिए दोनों जरिए से आवेदन कर सकते हैं यानी ऑनलाइन और ऑफलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
जिन लोगों ने पैन और आधार लिंक नहीं करवाया है, वे 30 जून तक 1000 रुपए की फीस देकर इसको लिंक करवा सकते है। पैन और आधार लिंक करने की डेडलाइन 30 जून है। पैन को आधार से 30 जून तक लिंक नहीं होने पर पैन इन-एक्टिव हो जाएगा।
एसबीआई की नई एफडी स्कीम अमृत कलश 30 जून को खत्म होने वाली है। इसके तहत सीनियर सिटिजन को 7.60 प्रतिशत और अन्य को 7.10 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दिया जा रहा है। इस एफडी स्कीम में 400 दिन के लिए इन्वेस्ट करना होता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!