नई दिल्ली: जल्द ही फेस्टिव सीजन सेल शुरु होने वाला है। फेस्टिव सीजन में सभी ई-कॉमर्स वेबसाइट पर ग्राहकों को लुभाने के लिए एक से बढ़ कर एक आकर्षक ऑफर दिए जा रहे है। जल्द मिलेगा डिस्काउंट और आकर्षक ऑफर्स में Smartphone खरीदने का मौका ये भी पढ़ें
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म,अमेज़न और फ्लिपकार्ट एक बार फिर से त्योहारी बिक्री और उनकी तारीखें लेकर आ रहे हैं और कई ऑफर्स चले गए हैं। ऐसे में इस फेस्टिव महासेल के ऑफर में ग्राहकों की बल्ले-बल्ले होने वाली है। बता दें कि फ्लिपकार्ट पर 16 अक्टूबर से बिग बिलियन डेज सेल शुरू हो रही है। इसमें अनेकों ऑफर्स पर अभी से टीज किया जा रहा है।
स्मार्टफोन्स पर मिलने वाले ढेरों ऑफर्स में से एक सबसे जबरदस्त है और किसी की नजर से नहीं बच सकता। आपको बता दें कि सेल में एक ऐसा ऑफर है जिसकी चर्चा जोरों पर है। सेल में दो डिस्प्ले वाले LG G8x ThinQ को बायर्स उम्मीद से ज्यादा सस्ते में खरीदने का मौका मिलेगा। जी हां इस सेल्स में दो डिस्प्ले वाला LG G8x ThinQ स्मार्टफोन ग्राहकों को केवल 19 हजार 999 रुपये में खरीदकर मिल सकता है जबकि इस फोन की असल कीमत 70 हजार रुपये है।
एलजी की ओर से पिछले साल लॉन्च किया गया LG G8x ThinQ किसी नॉर्मल फोन जैसा ही है लेकिन इससे जुड़ी सबसे खास बात इसके साथ मिलने वाला ड्यूल स्क्रीन अक्सेसरी है। इसकी मदद से फोन को ड्यूल स्क्रीन डिवाइस में बदला जा सकता है। यानी कि यूजर्स एकसाथ दो डिस्प्ले इस्तेमाल कर सकते हैं और मल्टीटास्किंग के लिए यह स्मार्टफोन बेहतरीन है। फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल के दौरान इस फोन पर करीब 70 प्रतिशत डिस्काउंट बायर्स को मिलेगा और प्लैटफॉर्म अभी से इस डील को टीज कर रहा है।
अगर आप फोन खरीदने का सोच रहे तो बता दें कि साइट पर फेस्टिव सेल के दौरान मिलने वाली डील्स अभी से टीज की जा रही हैं और क्रेजी डील्स सेक्शन में दिख रहा है कि LG G8x ThinQ पर बड़ी छूट मिलेगी। लिस्टेड प्राइस की बात करें तो यह 70,000 रुपये दिख रहा है, हालांकि यह फोन अभी फ्लिपकार्ट पर 54,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। अब तक सामने आए डीटेल्स की मानें तो फ्लिपकार्ट पर सेल के दौरान इस फोन पर 35,000 रुपये का डिस्काउंट और मिलेगा। इसके साथ ही एसबीआई डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10 प्रतिशत अडिशनल डिस्काउंट भी मिलेगा और फोन केवल 17,991 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
एलजी G8x ThinQ में 6.4 इंच के दो ओलेड फुल विजन डिस्प्ले दिए गए हैं, जिनका रेजॉलूशन 2340x1080 पिक्सल है। इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर मिलता है और 6 जीबी तक का स्टोरेज दिया गया है। फोन के रियर पैनल पर 12 मेगापिक्सल का स्टैंडर्ड और 13 मेगापिक्सल का सुपर वाइड लेंस वाला ड्यूल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। डेडिकेटेड गूगल असिस्टेंट बटन और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर वाले इस फोन में क्वॉलकॉम क्विक चार्ज 3.0 सपॉर्ट के साथ 4,000 mAh की बैटरी दी गई है।
शाओमी की रेडमी 9 सीरीज के सस्ते स्मार्टफोन रेडमी 9i की आज यानी 8 अक्टूबर को फ्लैश सेल है। यह सेल कंपनी की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई है। ग्राहक रेडमी 9i स्मार्टफोन को इस सेल में शानदार ऑफर के साथ खरीद सकते हैं। फीचर की बात करें तो इस फोन में 5,000mAh की बैटरी और एचडी डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा इस डिवाइस को कुल दो कैमरे का सपोर्ट मिला है।
रेडमी 9i की स्पेसिफिकेशन
रेडमी 9i में 6.53 इंच का एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। साथ ही इस इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G25 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इस फोन की इंटरनल स्टोरेज को माइक्रो-एसडी कार्ड की मदद से 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं, यह हैंडसेट एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 12 पर काम करता है। कंपनी ने रेडमी 9i स्मार्टफोन के रियर में 12MP का कैमरा दिया है, जिसका अपर्चर f/2.2 है। साथ ही इस फोन के फ्रंट में 5एमपी का सेल्फी कैमरा दिया गया है। रेडमी 9i स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी मौजूद है, जो 10वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है। इसके अलावा इस डिवाइस में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, जीपीएस, 3.5mm हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। रेडमी 9i भारतीय बाजार में 4जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज और 4जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। इसके 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,299 रुपये और 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,299 रुपये है। इस स्मार्टफोन को मिडनाइट ब्लैक, नेचर ग्रीन और सी-ब्लू कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
More Articles
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका