IMPS New Service: ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए लोग आजकल कई सारे डिजिटल प्लेटफार्म का उपयोग करते हैं। इसमें कई सारे ऐप्स जैसे पेटीएम, भीम, फोन पे शामिल है। यूजर्स इस तरह के डिजिटल प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन बैंकिंग सुविधाओं का फायदा उठाकर एक दूसरे को कहीं से भी कभी भी पैसे ट्रांसफर करते हैं। हालांकि, जब किसी व्यक्ति को लाख रु ट्रांसफर करना हो तो फिर यह परेशानी बढ़ जाती है।
ऐसे में भेजने वाले को पहले लाभार्थी का अकाउंट नेम सहित अन्य जानकारी को दर्ज करना आवश्यक हो जाता है। हालांकि, इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए आईएमपीएस ने अपनी सर्विस में एक खास सुविधा दी है। इस सेवा में अपडेट करते हुए लाभार्थियों का खाता लिंक किए बिना पैसे भेजे जा सकेंगे।
5 लाख रु तक के ऑनलाइन लेन देन के लिए पहले बेनिफिशियरी का नाम, बैंक अकाउंट, नंबर आदि को लिंक करना आवश्यक होता तब लेकिन आईएमपीएस के नई सेवा के तहत ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं है।
बिना बेनिफिशियरी के खाते को लिंक किए भी यूजर्स 5 लाख रुपये तक का ट्रांजैक्शन कर सकता है। इस सुविधा को एनपीसीआई ने सभी के लिए पेश कर दिया है।
आईएमपीएस को नई सेवा लाभार्थी को वेरीफाई करने की सुविधा भी प्रदान करेगी। आप फोन नंबर से ही पाचन कर सकेंगे कि नंबर सही है या सही नहीं है। बैंक की जानकारी को फिर से चेक करने की भी सुविधा दी जाएगी।
एनपीसीआई के मुताबिक, इस नई सर्विस व्यवस्था को थोक और खुदरा लेन देन वाले कॉरपोरेट्स तक विस्तारित करने के लिए शुरू किया गया है।
जानिए कैसे बिना बेनिफिशियरी का बैंक अकाउंट लिंक किए भेजे पैसे?
आप 2 तरीके को अपनाकर बेनिफिशियरी को पैसे भेज सकते हैं। आपको इसके लिए बैंक अकाउंट नंबर, बैंक होल्डर का नाम और आईएफएससी कोड दर्ज करना होगा। इसके माध्यम से आप बेनिफिशियरी को पैसे भेज सकते हैं।
इसके अलावा आप लाभार्थी की पहचान के लिए फोन नंबर और एमएमआईडी का यूज करके भी आप पैसे भेज सकते हैं। एमएमआईडी 7 अंकों की एक संख्या होती है जिसे बैंक द्वारा अपने ग्राहकों को दिया जाता है।
यह भी पढ़ें: Credit Card पर लगते है कई तरह के चार्जेस, जानिए
More Articles
- IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Gold Price Crash: तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोना फिसला, 1% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत