नयी दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से चर्चा चल रही है कि सरकार एलपीजी सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी खत्म कर सकती है। असल में हाल ही में पेश किए गए बजट में पेट्रोलियम पर सब्सिडी घटाई गयी है। इसीलिए घरेलू गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी खत्म होने की बात तूल पकड़ रही है। केंद्रीय बजट 2021 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2019-2021 में पेट्रोलियम सब्सिडी (रसोई गैस और मिट्टी के तेल के लिए) के लिए आवंटित 40,915 करोड़ रुपये के मुकाबले 2021-22 के लिए आवंटन राशि घटा कर 12,995 करोड़ रुपये कर दी। बजट के बाद से ही एलपीजी सब्सिडी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब इस मामले पर केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जवाब दिया है।
संसद में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक लिखित जवाब में कहा है कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (ओएमसी) ने बताया है कि 1 फरवरी 2021 तक 1.08 करोड़ एलपीजी उपभोक्ताओं ने अपनी सब्सिडी छोड़ दी है। साथ ही उन्होंने कहा है कि घरेलू गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी जारी है। सब्सिडी का पैसा नहीं रोका गया है।
धर्मेंद्र प्रधान के अनुसार एलपीजी सहित बाकी पेट्रोलियम प्रोडक्ट की कीमतों में बढ़ोतरी अंतरराष्ट्रीय बाजार से संबंधित हैं। मगर बावजूद इसके सरकार सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर ग्राहकों को सब्सिडी दे रही है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को पेट्रोलियम उत्पाद रियायती कीमत पर मिलते हैं। जहां तक सब्सिडी का सवाल है तो एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन उत्पादों की कीमतों कमी या बढ़ोतरी और सरकार के फैसले के आधार पर सब्सिडी कम-ज्यादा होती है।
सामने आई रिपोर्ट के अनुसार सरकार सब्सिडी रोक सकती है। अनुमान है कि सरकार ऐसा इसलिए कर सकती है क्योंकि ऐसा करके सरकार उज्ज्वला योजना ध्यान देना चाहती है। उज्ज्वला योजना पूरी तरह गरीबों के लिए है और सरकार सब्सिडी की राशि उन्हीं पर खर्च करना चाहती है। केंद्रीय बजट 2021 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उज्ज्वला योजना के विस्तार की घोषणा की। अब इस योजना में 1 करोड़ और लाभार्थियों को कवर किया जाएगा। पहले से ही इस योजना से 8 करोड़ परिवारों को लाभ हुआ है।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना को देश में गरीब परिवारों को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन प्रदान करने के लिए 1 मई 2016 को शुरू किया गया था। योजना का उद्देश्य बीपीएल परिवारों को महिलाओं के नाम पर मुफ्त एलपीजी कनेक्शन देना है। योजना में बीपीएल परिवारों को प्रत्येक एलपीजी कनेक्शन के लिए 1,600 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। बीपीएल परिवारों की पहचान राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के परामर्श से की जा रही है।
तेल कंपनियों ने गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 25 रुपये की बढ़ोतरी की है। नए रेट (4 फरवरी 2021 से लागू) के अनुसार दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 719 रुपये, लखनऊ में 757 रुपये और नोएडा में 717 रुपये है। कमर्शियल (19 किलोग्राम) एलपीजी सिलेंडर की कीमत भी 184 रुपये प्रति एलपीजी सिलेंडर 1349 रु से बढ़ कर 1533 रु हो गई है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग