Day Trading Guide: गुरुवार को मासिक एफएंडओ समाप्ति के बीच इक्विटी बाजारों में सावधानी से कारोबार हुआ। शेयर बाजार आज एग्जिट पोल के नतीजे और जीडीपी डेटा पर प्रतिक्रिया देंगे।
मोतीलाल ओसवाल के रिटेल अनुसंधान प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के अनुसार कुल मिलाकर हम बाजार में सकारात्मक रुझान जारी रहने की उम्मीद करते हैं। ऑटो स्टॉक फोकस में रहेंगे, क्योंकि ओईएम शुक्रवार को अपने मासिक बिक्री डेटा की घोषणा करेंगे। हालांकि गिफ्ट निफ्टी (पहले एसजीएक्स निफ्टी) धीमी शुरुआत का संकेत दे रहा है। आज एनएसई IX पर गिफ्ट निफ्टी 12.5 अंक या 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 20,326 अंक पर कारोबार कर रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आज को दलाल स्ट्रीट की शुरुआत धीमी हो सकती है।
निफ्टी का शॉर्ट टर्म रुझान लगातार सकारात्मक बना हुआ है। हाल ही में महत्वपूर्ण बाधाओं को पार करने के बाद, बाजार के निकट अवधि में नई सर्वकालिक ऊंचाई पर पहुंचने की उम्मीद है।
इंडिया VIX: इंडिया VIX, जो शेयर बाजारों में भय की माप है, 0.14% गिरकर 12.69 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज जनवरी 2022 के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर बंद हुआ।
- डाउ 1.47% ऊपर
- एसएंडपी 0.38% चढ़ा
- नैस्डैक 0.23% गिरा
वहीं वॉल स्ट्रीट के कारोबार में देर से उछाल देखने के बाद एशिया में शेयर गिरावट के साथ खुले।
- जापान का टॉपिक्स 0.2% बढ़ा
- ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 0.5% गिर गया
शुक्रवार को शुरुआती एशियाई व्यापार में तेल की कीमतों में गिरावट आई। ओपेक+ उत्पादकों द्वारा अगले साल की पहली तिमाही के लिए स्वैच्छिक तेल उत्पादन में कटौती पर सहमति के बाद बाजार सावधानी की मु्द्रा में दिखा।
शुक्रवार को डॉलर बैकफुट पर था, जबकि यूरो में भारी गिरावट आई, क्योंकि व्यापारियों ने आंकड़ों पर गौर किया। इससे पता चला कि मुद्रास्फीति कम हो रही है, जिससे यह उम्मीद बढ़ गई है कि ब्याज दरें चरम पर हैं और केंद्रीय बैंक जल्द ही दरों में कटौती शुरू कर देंगे।
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक गुरुवार को 8,147 करोड़ रुपये के शुद्ध खरीदार रहे। वहीं DIIs ने 780 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
विदेशों में अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच गुरुवार को रुपये ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले दो दिन की तेजी को तोड़ते हुए 6 पैसे की गिरावट के साथ 83.39 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एफआईआई की शुद्ध शॉर्ट पोजिशन बुधवार के 1.15 लाख करोड़ रुपये से घटकर गुरुवार को 56,948 करोड़ रुपये रह गई।
वहीं कल सेंसेक्स करीब 86.53 अंक की तेजी के साथ 66988.44 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। इसके अलावा निफ्टी 36.60 अंक की तेजी के साथ 20133.20 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।
कल के टॉप गेनर
भारती एयरटेल का शेयर करीब 19 रुपये की तेजी के साथ 1,014.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर करीब 271 रुपये की तेजी के साथ 9,003.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
एचडीएफसी लाइफ का शेयर करीब 15 रुपये की तेजी के साथ 690.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
आयशर मोटर्स का शेयर करीब 85 रुपये की तेजी के साथ 3,896.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
सन फार्मा का शेयर करीब 24 रुपये की तेजी के साथ 1,225.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
कल के टॉप लूजर
अदानी एंटरप्राइजेज का शेयर करीब 28 रुपये की गिरावट के साथ 2,358.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
इंडसइंड बैंक का शेयर करीब 17 रुपये की गिरावट के साथ 1,466.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
एलटीआई माइंडट्री का शेयर करीब 52 रुपये की गिरावट के साथ 5,536.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
अदानी पोर्ट का शेयर करीब 10 रुपये की गिरावट के साथ 825.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन का शेयर करीब 2 रुपये की गिरावट के साथ 208.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
नोट: यहां पर शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More Articles
- Stock Market: शेयर बाजार में आज क्यों आई गिरावट? अमेरिका-ईरान तनाव के अलावा क्या है गिरावट की सबसे बड़ी वजहें
- Share Market: शानदार तेजी के साथ बंद हुआ बाज़ार, एक्सपर्ट्स से जानें अगले हफ्ते के अहम लेवल?
- Share Market Outlook: इस हफ्ते Q1 Results, Banking और IT Stocks तय करेंगे बाज़ार की चाल?
- Share Market Crash: Trump के ऐलान से शेयर बाजार में हड़कंप! 1800 अंक टूटा Sensex, आखिर क्यों मचा Sell-Off?
- Share Market की तेज़ी बुरा फंसाएगी, बाज़ार में इन Stocks से बना लो दूरी!
- Trump Warning से Iran-US तनाव बढ़ा, Crude Oil में हलचल: Share Market Panic में क्या करें?