Ajay Banga जो मास्टरकार्ड के पूर्व सीईओ है। इनको अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गुरुवार को वर्ल्ड बैंक का प्रमुख नामांकित किया है। अजय बंगा जिनको वैश्विक चुनौतियों पर काम करने का बेहतर अनुभव है। इसके साथ ही क्लाइमेट चेंज की चुनौती पर काम करने का बेहतर अनुभव है। अजय बंगा भारत में जन्में ऐसे पहले शख्स हैं, जिनको वर्ल्ड बैंक के मुखिया के लिए नामित किया गया है। अभी तक जो वर्ल्ड बैंक के शीर्ष पद पर थे। उनका नाम डेविड मलपास है। डेविड ने पिछले सप्ताह ही चीफ के पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया था। बुधवार को वर्ल्ड बैंक की तरफ से कहा गया था। कि वह मई की शुरुआत में नए अध्यक्ष का चयन कर सकता है।

Advertisement

30 वर्ष का अनुभव है अजय बंगा के पास

अजय बंगा के पास 30 वर्षों से अधिक का अनुभव है। फिलहाल अजय जनरल अटलांटिक के वाइस चेयरमैन हैं। अजय बंगा ने मास्टर कार्ड में अगल अलग जिम्मेदारियां संभाली है। इसके साथ ही के काफी अधिक समय तक मास्टरकार्ड के सीईओ भी रहे थे। इतना ही नहीं इसके साथ ही अजय बंगा ने अमेरिकन रेड क्रॉस डॉ इंक और क्राफ्ट फूड्स में भी काम किया है।

Advertisement
अजय बंगा को जो बाइडेन ने बताया सबसे उपयुक्त

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अजय बंगा को नामित करते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक और नाजुक क्षण है। इसमें अजय बंगा वर्ल्ड बैंक की कमान संभालने के लिए उपयुक्त शख्स हैं। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने आगे कहा कि बंगा के पास निजी संसाधनों और सरकारी संसाधनों का उपयोग करते हुए। क्लाइमेट चेंज समेत मौजूद दौरा की सभी चुनौतियों को संभालने की क्षमता है।

HDFC RuPay Credit Card: HDFC के क्रेडिट कार्ड से करें UPI Payment, जानें प्रोसेस | GoodReturns
अनुभव काम आएगा गरीबी को घटाने में

ट्रेजरी सेक्रेटरी जेनेट येलेन ने कहा है कि अजय बंगा का जो अनुभव है। यह अनुभव गरीबी को घटाने के वर्ल्ड बैंक का जो मकसद है। इसमें काफी मददगार साबित हो सकता है। वहां संपन्नता को साझा करने के प्रयास में भी काफी बड़ी भूमिका निभा सकते है। इसके साथी ही अजय बंगा वर्ल्ड बैंक की साख को सुधारने में काफी मदद कर सकते है। इसमें प्रदूषण घटाने के बेहद ही महत्वपूर्ण लक्ष्य है। वह भी शामिल है।