भारत में मानसून ने एंट्री मार ली है, जोकि केरल के बाद मानसून तमिलनाडु में पहुंच गया. उधर पूर्वोत्तर भारत में पश्चिम बंगाल तक मानसून पहुंच चुका है. धीरे-धीरे मानसून अब देश के अन्य इलाकों की ओर बढ़ रहा. ऐसे में लोगों में जानने की इच्छा है कि बड़े राज्य जैसे बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में कब बारिश होगी. क्योंकि चिलचिलाती गर्मी से हाल-बेहाल हो गया है. पिछले हफ्ते राजधानी दिल्ली में तापमान 50 डिग्री के रिकॉर्ड स्तर को पार कर गया. अभी भी चुनिंदा इलाकों में तापमान 45-49 डिग्री की रेंज में है. बारिश को लेकर मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है.
मध्य और उत्तर भारत में कब पहुंचेगा भारत
केरल, तमिलनाडु, पूर्वी राज्यों समेत पश्चिम बंगाल में मानसून की एंट्री के बाद अब नजर उत्तर और मध्य भारत पर है. IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तर भारत में 2 जून के बाद थोड़ी राहत रहेगी. राजधानी दिल्ली में बारिश 27 जून तक पहुचं सकता है. इससे पहले मानसून 5 जून को कर्नाटक, गोवा और आंध्र प्रदेश पहुंच जाएगा. फिर 10 जून को मानसून महाराष्ट्र, तेलंगाना पहुंचेगा. अनुमान के मुताबिक 15 जून को मानसून मध्य प्रदेश और 20 जून तक मानसून उत्तर प्रदेश तक पहुंच जाएगा.
दक्षिण भारत में भारी बारिश
मौसम विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक मानसून अंडमान निकोबार, केरल, लक्षद्वीप और तमिलनाडु पहुंच चुका है. भारत के उत्तर-पूर्व राज्यों से आगे बढ़ते हुए पश्चिम बंगाल पहुंच चुका है. अब आगे बिहार में मानसून के पहुंचने का अनुमान है. वहीं, केरल में 24 घंटों के दौरान भारी से बहुत भारी और अत्यंत भारी बारिश होने की उम्मीद है. राज्य में सबसे ज्यादा बारिश कोझिकोड़े के ऊरुमी में हुई है, जहां 14 सेमी बारिश दर्ज की गई.
दिल्ली से सटे इलाकों में राहत
राजधानी दिल्ली की बात करें तो लंबे समय से भीषण गर्मी से जूझने के बाद रविवार को राहत मिली. सुबह दिल्ली में तापमान पहले से कम रहा. इससे पहले भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को तड़के दिल्ली में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई. इसी तरह दिल्ली से सटे इलाके जैसे गन्नौर, सोनीपत, रोहतक, खरखौदा, चरखी दादरी, मट्टनहेल, नूंह (हरियाणा) बड़ौत, बागपत आदि इलाकों में भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है.
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!