IIT Graduates Getting Lower Salary Package: इस साल IIT से ग्रेजुएशन करने वाले इंजीनियरों के सैलरी पैकेज पर मंदी का असर पड़ा है। डेलॉइट और टीमलीज के रिसर्च से यह बात सामने आई है कि 2024 की कक्षा के लिए वार्षिक वेतन 15 लाख रुपये से 16 लाख रुपये के बीच है। इस प्लेसमेंट सीजन के दौरान आकर्षक रोजगार के अवसरों की तलाश में कई परेशानियां आ रही हैं। आइए जानते हैं कि इसके पीछे का कारण क्या है।
10 लाख से कम मिल रहा है पैकेज
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनियां जॉब देने में कटौती कर रही हैं और कम वेतन पैकेज की पेशकश कर रही हैं, जिसके परिणामस्वरूप छात्रों को 10 लाख रुपये से कम वार्षिक पैकेज मिल रहा है। डेलॉइट इंडिया के एक पार्टनर नीलेश गुप्ता ने बताया कि हमारे रिपोर्ट के अनुसार IIT ग्रेजुएट्स 16.3 लाख रुपये के औसत सैलरी पैकेज की उम्मीद कर सकते हैं।
रिपोर्ट में ये भी बात सामने आई है कि कई कंपनियां 10-15 लाख रुपये तक का सैलरी पैकेज ऑफर कर रही हैं। कैंपस में कम वेतन पर नौकरी पाने के बावजूद, छात्र अभी भी जॉब पोर्टल के माध्यम से बेहतर संभावनाओं की तलाश कर रहे हैं और अळग-अलग शहरों में जॉब फेयर और इंटरव्यू में भाग ले रहे हैं।
पिछले साल की तुलना में प्लेसमेंट हुआ कम
टीमलीज सर्विसेज की रिपोर्ट के अनुसार, आईआईटी में औसत सैलकी पैकेज 2023 में 18 लाख से 20 लाख रुपये से घटकर लगभग 15 लाख से 16 लाख रुपये रह गया है। कई आईआईटी में प्लेसमेंट गतिविधियां चल रही हैं, पिछले वर्षों की तुलना में प्लेसमेंट भी कम हुआ है।
टीमलीज डिग्री अप्रेंटिसशिप के मुख्य कार्यकारी रमेश अल्लूरी रेड्डी ने बताया कि सात साल पुराने आईआईटी में ऐवरेज सैलरी पैकेज में गिरावट खास तौर पर स्पष्ट है। टीमलीज रिपोर्ट यह भी पता चलता है कि नए आईआईटी में ऐवरेज सैलरी पैकेज साल 2023 में 15 लाख से 16 लाख रुपये से घटकर लगभग 12 लाख से 14 लाख रुपये प्रति वर्ष हो गया है।
प्लेसमेंट न होने वाले स्टूडेंट्स की संख्या बढ़ी
इस साल बिना प्लेसमेंट वाले छात्रों की संख्या में उछाल आया है। 2022 में, सभी आईआईटी में रजिस्टर 17,900 छात्रों में से 14,490 को प्लेसमेंट मिला। इस साल, रजिस्ट्रेशन बढ़कर 21,500 हो गया, लेकिन केवल 13,410 को ही प्लेसमेंट मिला है। इस रिपोर्ट के अनुसार 8,090 छात्रों को कोई प्लेसमेंट नहीं मिला है।
आखिर कंपनियां क्यों कम कर रही है हायरिंग?
कंपनिया कौशल से जुड़ी नियुक्ति मेथड को तेजी से अपना रही हैं, जिससे ऐवरेज सैलरी पैकेज में गिरावट आ रही है। इस साल आईआईटी में शीर्ष ऑफर 2023 बैच के लिए ₹4 करोड़ से लगभग आधे रह गए हैं। पुराने आईआईटी में बॉम्बे, दिल्ली, मद्रास, खड़गपुर, कानपुर, रुड़की और गुवाहाटी शामिल हैं। बढ़ता कॉपटिशन और बदलती बिजनेस मांगों के बीच इन संस्थानों में ऐवरेज सैलरी और प्लेसमेंट दरों में गिरावट देखी गई है। कुछ ग्रेजुएट्स को ₹1 करोड़ या ₹2 करोड़ से अधिक का पैकेज मिलने के बावजूद, कई को ₹10 लाख से कम और कुछ को ₹6 लाख प्रति वर्ष से भी कम का पैकेज मिल रहा है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट