IIP : औद्योगिक उत्पादन में सितंबर में 5.8 फीसदी की बढ़ोतरी रही। यह पिछले 3 महीनों में सबसे कम है। आज यानी शुक्रवार 10 नवंबर 2023 को सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, अगस्त के महीने में बारिश कम होने के बाद सितंबर के महीने में बारिश में बढ़ोतरी और बेस इफेक्ट अनुकूल नहीं होने के कारण से ग्रोथ के आंकड़ों में सुस्ती देखने को मिली।
अगस्त के महीने में इंडस्ट्रियल ग्रोथ 10.3 फीसदी थी, जो पिछले 14 महीनों का उच्चम स्तर है, जबकि सितंबर 2022 में यह आंकड़ा 3.3 फीसदी था।
फाइनेंशियल ईयर 2023-24 की पहली छमाही में औद्योगिक विकास 6 फीसदी था, जबकि 1 वर्ष पहले की इसी अवधि की बात करें तो फिर यह 7.1 फीसदी था।
सितंबर के महीने में इंडस्ट्रियल ग्रोथ में सुस्ती की मुख्य वजह मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की ग्रोथ में गिरावट रही, जहां उत्पादन में वार्षिक आधार पर केवल 4.5 फीसदी की बढ़ोतरी रही, जबकि अगस्त के महीने में 9.3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी।
बाकी दो सेक्टरों के आंकड़े की बात करें तो फिर वो भी कमजोर रहे: माइनिंग उत्पादन की बात करें तो माइनिंग उत्पादन में ग्रोथ 11.5 फीसदी रही, जबकि अगस्त के महीने में यह आंकड़ा 12.3 फीसदी था।
इसी तरह सितंबर के महीने की बात करें तो फिर सितंबर में बिजली के उत्पादन में 9.9 फीसदी की बढ़ोतरी रही, जबकि अगस्त में यह ग्रोथ 15.3 फीसदी थी।
इक्रा की अदिति नायर की तरह से कहा कि त्यौहारी कैलेंडर में बदलाव और ज्यादा बारिश के वजह से सितंबर 2023 में आईआईपी में अगस्त महीने के मुकाबले ग्रोथ करीब आधी होकर उम्मीद से कम 5.8 फीसदी पर आ गई। इक्रा की अदिति नायर की तरह से कहा कि हमें उम्मीद है कि कम कार्य दिवस के वजह से नवंबर 2023 के महीने में आईआईपी में कमी आयेगी।
यह भी पढ़ें: LIC Q2 Results: शुद्ध लाभ रह गया आधा, जानिए क्या हो गया
More Articles
- IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Gold Price Crash: तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोना फिसला, 1% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत