Tips : कई सारे लोग बेहतर करियर और बढ़िया सैलरी की तलाश में विदेश में नौकरी करने की इच्छा रखते हैं। वह लोग विदेशों में नौकरी की भी तलाश करते है क्योंकि विदेशों में काफी अच्छी सैलरी मिलती है। यही वजह है कि अधिकतर भारतीय बेहतर सैलरी की तलाश में विदेश जाते हैं।

Advertisement

हालांकि, कौन सा ऐसा देश है जिस देश में सबसे अधिक सैलरी मिलती है, यह एक काफी बढ़ा सवाल हैं। अगर आपके मन में भी यह सवाल उठ रहा है, तो फिर आज हम आपको यह 10 ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे है, जो अपने कर्मचारियों को अधिक सैलरी ऑफर कर रहे है। इस सूची में भारत का नंबर काफी पीछे है।

Advertisement

इस लिस्ट में सबसे ऊपर यानी पहले नंबर पर यूरोपीय देश स्विट्जरलैंड है। स्विट्जरलैंड में कर्मचारियों को प्रतिमाह औसतन 6,096 डॉलर (5,04,495 रूपये) वेतन मिलता है। इसी वजह से प्रोफेशनल की यह सबसे पसंदीदा जगह है।

इसी लिस्ट में दूसरे नंबर का देश लक्जमबर्ग है। लक्जमबर्ग भी एक यूरोपीय देश हैं। यह देश भी अपनी मजबूत अर्थव्यवस्था के लिए जाना जाता है। इस देश में कर्मचारियों को प्रतिमाह औसतन 5015 डॉलर (4,14,995 रुपये) वेतन मिलता है।

Advertisement

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर दक्षिण पूर्व एशिया का देश सिंगापुर आता है। यह पर वर्ल्ड ऑफ स्टैटिस्टिक्स के आंकड़े बताते हैं कि सिंगापुर में प्रोफेशनल को प्रतिमाह औसतन 4,989 डॉलर (4,12,780 रुपये) वेतन मिलता है।

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर संयुक्त राज्य अमेरिका - प्रतिमाह औसतन 4,245 डॉलर (3,51,205 रुपये), पांचवे नंबर पर आइसलैंड - प्रतिमाह औसतन 4,007 डॉलर (3,31,481 रुपये), छठवें नंबर पर कतर प्रतिमाह औसतन 3982 डॉलर (329359 रूपये) वेतन मिलता है।

Advertisement

सातवें नंबर पर डेनमार्क - प्रतिमाह औसतन 3,538 डॉलर (2,92,547 रुपये में), आठवें नंबर पर प्रतिमाह संयुक्त अरब अमीरात - प्रतिमाह औसतन 3,498 डॉलर (2,89,239 रुपये), नौवें नंबर पर प्रतिमाह नीदरलैंड - औसतन 3,494 डॉलर (2,84,000 रुपये), दसवें ऑस्ट्रेलिया - प्रतिमाह औसतन 3,391 डॉलर (2,80,439 रुपये) वेतन मिलता है।

सैलरी की सूची में भारत को दुनिया में 65वां स्थान मिला है। भारत में लोगों को औसतन हर महीने 47,383 रुपये का वेतन मिलता है।

Advertisement

यह जो आंकड़े है यह आंकड़े यह बताते है कि अगर आप इन में से किसी भी देश में रोजगार के अवसर पाते है, तो फिर आपकी वित्तीय स्थिति में काफी सुधार आ सकता है। ये सूची उन लोगों के लिए है विदेश में नौकरी करने का सोच रहे हैं।