Credit Card : भारत में इस वक्त पेट्रोल व डीजल के प्राइस ज्यादा है। जिसके कारण लोगों को अधिक पैसे को खर्च करना पड़ता है। अगर आपके पास जो फ्यूल क्रेडिट कार्ड हैं, तो फिर इससे आपको थोड़ी राहत मिल सकती है। कई सारी कंपनियां है। जिनकी तरफ से फ्यूल क्रेडिट कार्ड दिया जाता है। अगर यूजर इन क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते है, तो फिर उनको कई तरह की बचत मिलती है। इतना ही नहीं इसके साथ ही कार्ड होल्डर्स को प्वाइंट्स भी दिए जाते हैं, तो आइए जानते हैं इसके बारे में।
आप आईसीआईसीआई बैंक के फ्यूल क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके एचपीसीएल के पेट्रोल पंप में 1 रुपये खर्च करने पर 2 प्वाइंट प्राप्त कर सकते है। इसमें आपको 2.5 प्रतिशत का कैशबैक मिलता है। इसके साथ ही 1 प्रतिशत फ्यूल फी मिलते हैं। 800 से ज्यादा रेस्टोरेंट में 15 प्रतिशत तक छूट हासिल कर सकते हैं।
आप सिटी बैंक और इंडियन ऑयल का एक को-स्पोन्सर्ड क्रेडिट कार्ड का भी इस्तेमाल कर सकते है। इस क्रेडिट कार्ड का नाम इंडियन ऑयल सिटी क्रेडिट कार्ड है। आप इस इंडियन ऑयल सिटी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल इंडियन आयल के किसी भी आउटलेट पर कर सकते है। इस कार्ड पर आपको कुछ ऑफर भी मिलते है। इस कार्ड के माध्यम से आप रेस्टोरेंट में 15 प्रतिशत तक छूट हासिल कर सकते है। अगर आप किसी भी इंडियन ऑयल रिटेल पर खर्च करते है, तो फिर आपको इसमें 4 टर्बो प्वाइंट मिल सकते हैं।
एचडीएफसी बैंक ने इंडियन ऑयल के सहयोग के साथ एक कार्ड को लॉन्च किया है। इस कार्ड का नाम इंडियन ऑयल एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड है। अगर आप इस क्रेडिट कार्ड से खर्च करते है, तो फिर आपको फ्यूल प्वाइंट मिलता हैं। जिसको आप पेमेंट के तौर पर इस्तेमाल कर सकते है। इस क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल करके आप डीजल, पेट्रोल पर खर्च की गई राशि के 5 प्रतिशत के बराबर ईंधन मिल सकता है। इस कार्ड में इतना ही लाभ नहीं मिलता है। इसके अलावा कार्ड में और भी कई तरह के फायदे मिलते है।
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!