Buy Car in December : लोगों के मन में साल के आखिर में कार खरीदते समय यह सवाल आता है कि क्या मुझे दिसंबर में कार खरीदनी चाहिए, जब डिस्काउंट अधिक होता है, या नए मॉडल वर्ष का इंतजार करना चाहिए? क्या मुझे उस एसयूवी पर सबसे अच्छा डिस्काउंट मिलेगा, जिस पर मेरी नजर है? ये तमाम सवाल हैं जो कार खरीदार के मन में आते हैं। इस दुविधा के दो मुख्य कारण होते हैं। एक दिसंबर में कारों पर भारी छूट और दूसरा बेहतर बेहतर रीसेल वैल्यू के लिए मॉडल वर्ष। हालाँकि आपको खुद से पूछने की ज़रूरत है कि क्या ये कारण अभी भी जरूरी हैं? क्या आपको जनवरी का इंतजार करना चाहिए या दिसंबर में ही कार खरीदनी चाहिए? यहां 5 कारण हम आपको बताने जा रहे हैं जो आपको क्लियर करेंगे कि क्यों आपको दिसंबर में ही कार खरीदनी चाहिए।
डिस्काउंट बहुत अहम
कार निर्माता जानते हैं कि लंबे वेटिंग पीरियड और कारों की कमी से ग्राहक निराश हैं। यही कारण है कि सबसे अधिक बिकने वाली कारों पर बड़ी छूट नहीं दिख रही है। ऐसे में कई ग्राहकों को उन मॉडलों या कारों को खरीदना करना पड़ा जो उनकी दूसरी या तीसरी पसंद थीं। कम प्रोडक्शन का मतलब इन्वेंट्री में वाहनों की कमी है। नतीजतन दिसंबर 2022 में सामान्य बम्पर छूट वाला महीना नहीं होगा, लेकिन आपको कुछ राहत मिल सकती है। इसलिए, आपको जो भी डील मिल सकती है, उसका फायदा उठाएं।
प्रोडक्शन में बाधाएं
कार कंपनियां प्रोडक्शन की कमी का सामना कर रही हैं, इस तरह की खबरें अब नहीं हैं। असल में अब इन निर्माताओं ने अपने प्लांट्स में बदलाव किया हौ कम बिक्री वाले मॉडल की उत्पादन क्षमता को हाई डिमांड वाली कारों की तरफ मोड़ दिया है। फिलहाल तो इस दबाव के कम होने का कोई ठोस संकेत नहीं है। मगर दिसंबर का महीना वह समय होता है जब निर्माता और डीलरशिप पर अपनी इन्वेंट्री को खत्म करने का दबाव महसूस करते हैं। मगर अब स्थिति बदल गई है। इसलिए कार खरीदने का फैसला टालना अक्लमंदी नहीं है।
जनवरी में प्राइस बढ़ोतरी
अधिकांश कार कंपनियां परंपरागत रूप से नए साल के साथ ही कीमत में बढ़ोतरी करती हैं। मॉडल वर्ष नया चाहने का अर्थ है कि कुछ अतिरिक्त पैसा खर्च करना और 2023 अलग नहीं होने वाला है। हीरो मोटोकॉर्प ये 1 दिसंबर से ही कीमतें बढ़ा रही है। ऐसे में कार कंपनियां भी जनवरी से यही कर सकती हैं।
वेटिंग पीरियड
सेमीकंडक्टर चिप और उत्पादन बाधाएं कम हो गयी हैं। मगर अभी भी लंबा वेटिंग पीरियड है। महिंद्रा एक्सयूवी700, महिंद्रा थार, हुंडई क्रेटा, मारुति अर्टिगा सीएनजी, टोयोटा हाईराइडर या किआ कैरेंस के लिए 10 से 11 महीने तक की प्रतीक्षा अवधि है। ऐसे में अगर आपको अपनी पसंद की कार जल्दी मिल जाए तो बेहतर है।
यूज्ड कार मार्केट में वैल्यूएशन
जब लोग किसी हरे रंग की नंबर प्लेट वाली गाड़ी को सड़कों पर क्रॉस करते हुए देखते हैं, तो उनके मन में सवाल आता है कि क्या मेरी अगली कार इलेक्ट्रिक होने वाली है? यह एक भारतीय कार खरीदार के दिमाग में सबसे आम सवालों में से एक है। सभी जानते हैं कि मोटर वाहन की दुनिया हाइब्रिड या ईवी (और शायद फ्यूल सेल) की ओर बढ़ रही है। अधिकांश कार कंपनियों ने घोषणा की है कि वे कुछ वर्षों में शुद्ध पेट्रोल या डीजल कारों का उत्पादन बंद कर देंगी। कई लक्ज़री कार निर्माता 2025 या 2030 तक आईसीई वाहनों के टार्गेट के साथ आगे बढ़ रही हैं। इससे यह साफ है कि आईसीई की रीसेल वैल्यू हिट होने वाली है। इसलिए, चाहे आप दिसंबर या जनवरी में पेट्रोल/डीजल कार खरीदें, रीसेल मूल्य बहुत अधिक अलग नहीं होने वाली है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग