नयी दिल्ली। कोरोनावायरस के आने का लोगों की जेब पर काफी बुरा असर पड़ा है। बड़ी आबादी अभी भी ऐसी है जिसके रोजगार की हालत खस्ता है या फिर लॉकडाउन में नौकरी जाने के बाद दोबारा नौकरी नहीं मिली है। ऐसे में लोगों को पैसों का बंदोबस्त करने के लिए कई तरह के सख्त फैसले लेने पड़ रहे हैं। बहुत से लोग ऐसे भी हैं जिन्हें अपना कारोबार शुरू करने के लिए पैसों की जरूरत है। अगर आप भी ऐसी किसी परेशानी से गुजर रहे हैं तो पर्सनल लोन एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। मगर ध्यान रहे कि पर्सनल लोन पर ब्याज दर ज्यादा होती है। इसलिए बहुत ज्यादा जरूरत और कोई दूसरा ऑप्शन न होने पर ये विकल्प चुनें। वैसे अगर आप पर्सनल लोन लेने का बारे में सोच रहे हैं तो यहां हम अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों के बारे में बताएंगे। इससे आपके लिए बेस्ट ऑप्शन चुनना आसान हो जाएगा। यहां 1 लाख रु तक के लोन और 5 साल की अवधि के लिहाज से ब्याज दरों की गणना की गई है।
देश के सबसे बड़ा बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) में 1 लाख रु के पर्सनल पर 9.60 फीसदी से 15.65 फीसदी तक की ब्याज दर है। जैसा कि बताया गया 5 साल की अवधि के लिहाज से इस लोन की ईएमआई 2105 रु से 2413 रु तक की होगी। ध्यान रहे कि एसबीआई प्रोसेसिंग शुल्क लोन राशि के 1.5 फीसदी तक लेता है, जो इस मामले में 1 हजार रु से 15000 रु तक हो सकती है। साथ ही इस पर जीएसटी भी लगाया जाएगा।
देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में 1 लाख रु के पर्सनल लोन पर 9.85 फीसदी से 10.05 फीसदी तक की ब्याज दर है। 5 साल के आधार पर यहां आपकी ईएमआई 2117 रु से लेकर 2127 रु तक रहेगी। एसबीआई के मुकाबले यहां प्रोसेसिंग शुल्क कम है। आपको पीएनबी में जीएसटी के साथ 500 रु प्रोसेसिंग शुल्क देना होगा।
आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक भारत के प्रमुख प्राइवेट बैंक हैं। एचडीएफसी बैंक में 1 लाख रु के पर्सनल लोन, जिसकी अवधि 5 साल हो, पर 10.75 फीसदी से 21.30 फीसदी तक की ब्याज दर है। यहां आपकी ईएमआई 2162 रु से लेकर 2722 रुपये के बीच होगी। यहां प्रोसेसिंग शुल्क भी 2.50 फीसदी है। प्रोसेसिंग शुल्क कम से कम 2,999 रु और ज्यादा से ज्यादा 25,000 रु होगा। दूसरी तरफ आईसीआईसीआई बैंक इतनी ही लोन राशि और अवधि पर 11.25 फीसदी से 21 फीसदी तक ब्याज लेगा। आपकी ईएमआई 2187 रु से लेकर 2705 रु तक हो सकती है। प्रोसेसिंग शुल्क आपको लोन के 2.25 फीसदी (साथ में जीएसटी) देनी होगी।
बात बैंक ऑफ बड़ौदा की करें तो आपको यहां समान लोन और अवधि के लिए 10.25 फीसदी से 15.60 फीसदी तक ब्याज दर मिलेगी। इस तरह आपकी ईएमआई 2137 रु से लेकर 2411 रु तक हो सकती है। प्रोसेसिंग शुल्क लोन राशि के 2 फीसदी (500 रु से 10,000 रु तक) वसूला जाएगा।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ऐसे ही लोन पर 9.85 फीसदी से 10.05 फीसदी तक ब्याज दर वसूल रहा है। इस बैंक में आपकी ईएमआई 2117 रु से 2127 रु तक होगी। प्रोसेसिंग शुल्क आपको जीएसटी के साथ 500 रु का देना होगा। वहीं बैंक ऑफ इंडिया में ब्याज दर 10.35 फीसदी से 12.35 फीसदी तक है। ईएमआई इस बैंक में आपकी बनेगी 2142 रु से 2242 रु के बीच। बतौर प्रोसेसिंग शुल्क आपसे लोन राशि के 2 फीसदी तक लिए जाएंगे, जिसमें न्यूनतम 1000 रु और अधिकतम 10,000 रु देने होंगे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान