नयी दिल्ली। अगर आप कुत्तों से प्यार करते हैं और उनकी देखभाल अच्छे से कर सकते हैं तो एक साल में करीब 29 लाख रुपये कमा सकते हैं। जी हाँ ये कोई अफवाह नहीं बल्कि लंडन के नाइट्सब्रिज में रहने वाले एक दंपति के द्वारा दिया गया एक विज्ञापन है। लंडन के इस अमीर दंपति को अपने दो गोल्डन रिट्रीवर कुत्तों के लिए देखभाल करने वाले की जरूरत है, जिसके लिए वे सालाना करीब 29 लाख रुपये सैलेरी देंगे। इन दोनों कुत्तों के नाम 'मिलो' और 'ऑस्कर' हैं। डेली मेल में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक इस प्रस्ताव को स्वीकार करने वाले को लंडन में दंपति के 6 मंजिला टाउनहाउस में जाना होगा। सिल्वर स्वान नाम की वेबसाइट पर दिये गये इश्तेहार के मुताबिक इस काम के लिए आवदेक को कुत्तों के लिए एक नैनी के साथ ही इन-हाउस हाउसकीपर होना भी जरूरी है, जिसे खाने का सामान खरीदने के साथ ही दूसरी घरेलू चीजें लानी होंगी।

Advertisement

करवानी होगी कुत्तों को कसरत
नौकरी में जिन कामों का जिक्र किया गया है उनमें कुत्तों की देखभाल, उन्हें सुबह-शाम टहलाने ले जानागा, कसरत करवाना, उनके खाने की शॉपिंग के अलावा इनकी साफ सफाई का ध्यान भी रखना होगा। कुत्तों की देखभाल करने वाले के लिए हफ्ते में 5 दिन ही काम होगा, मगर जरूरत होने पर उसे वीकेंड्स पर भी रुकना पड़ सकता है। विज्ञापन में आवेदक के खाना बनाने की जानकारी को एडवांटेज बताया गया है। आगे बताया गया है कि आवेदक को 'फिट और स्वस्थ' होने के साथ-साथ 'भरोसेमंद' और 'मेहनती' होना चाहिए।

Advertisement

क्यों पड़ी केयरटेकर की जरूरत
दरअसल यह दंपति अपने काम की वजह से अधिकतर घर से बाहर रहते हैं। इस कारण इनके लिए अपने कुत्तों की देखभाल कर पाना संभव नहीं है। इसीलिए यह दंपति कुत्तों की देखभाल करने वाले किसी व्यक्ति की तलाश में हैं, जिसे इस काम के लिए अच्छे खासे पैसे दिये जायेंगे। सिल्वर स्वान नाम की जिस वेबसाइट पर यह इश्तेहार दिया गया है, उसी वेबसाइट पर जाकर इस नौकरी के लिए आवेदन किया जा सकता है।

Advertisement

यह भी पढ़ें - दो दिन में इन्वेस्टर्स ने कमाये 1.87 लाख करोड रुपये, जानिये कैसे