LIC : भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के शेयरों में आज तेजी देखने को मिल रही है। आज यानी गुरुवार 16 फरवरी 2023 को एलआईसी का शेयर बीएसई पर 0.47 प्रतिशत की तेजी के साथ 603.85 रूपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। एलआईसी के शेयरों में पिछले पांच कारोबारी दिनों में गिरावट देखने को मिली है और इसका शेयर पिछले 5 कारोबारी दिनों में लगभग 3.78 प्रतिशत गिरावट देखने को मिली है। इस कंपनी का मुनाफा दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर बढ़ा था। यह मुनाफा सालाना आधार पर 40 गुना बढ़कर 8,349 करोड़ रुपये रहा है। एलआईसी की तीसरी तिमाही में नेट प्रीमियम इनकम भी बढ़ी है और यह नेट प्रीमियम इनकम तीसरी तिमाही में 15 प्रतिशत बढ़कर 1.12 लाख करोड़ रुपए हो गई है। नतीजे के बाद ब्रोकरेज हाउसों शेयर को लेकर पॉजिटिव है। ब्रोकरेज का कहना है। कि जिन एक दो सेगमेंट में कमजोरी आई है। उन्हें आगे रिकवरी की उम्मीद है, तो आइए जानते हैं इसके बारे में।
एलआईसी का शेयर अपने आईपीओ प्राइस से अभी लगभग 32 प्रतिशत कमजोर दिख रहा है। अगर हम एलआईसी के आईपीओ प्राइस की बात करें, तो यहां 949 रूपये था। एलआईसी का शेयर जिस प्राइस पर लिस्ट हुआ था लिस्ट होने के बाद से अभी तक आईपीओ प्राइस को टच नहीं कर पाया है। अगर हम एलआईसी के 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर और निम्न स्तर देखकर तो एलआईसी के शेयर का 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 920 रूपये है और हम इसका निम्न स्तर की बात करें, तो 52 हफ्ते का निर्मित कर लगभग 582 रूपये हैं यानी शेयर इश्यू प्राइस से लगभग 35 प्रतिशत डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है।एलआईसी का शेयर पिछले साल यानी वर्ष 2022 में स्टॉक मार्केट पर लिस्ट हुआ था।
ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने एलआईसी के शेयर में निवेश करने की सलाह दी है और इस ब्रोकरेज ने 830 रूपये का टारगेट प्राइस रखा है। ब्रोकरेज का यह जो टारगेट प्राइस है। यहां प्राइस वर्तमान कीमत से लगभग 34 प्रतिशत रिटर्न मिल सकता है। ब्रोकरेज हाउस के अनुसार एलआईसी ने इंडस्ट्री में लीडिंग पोजीशन बनाए रखी है। हाईली प्रॉफिटेबल सेगमेंट में कंपनी की जो ग्रोथ है। यह ग्रोथ भी बेहतर है।
इस ब्रोकरेज फर्म ने भी एलआईसी के शेयरों में निवेश की सलाह दी है। इस ब्रोकरेज फर्म ने रिवाइज टारगेट प्राइस 770 रूपये दिया है। एलआईसी के शेयरों के जो मौजूदा प्राइस है। उस प्राइस से यह टारगेट प्राइस 24 प्रतिशत अधिक है। ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी ने बीएनबी ग्रोथ आउटकम हासिल किया है। जो एक मजबूती का संकेत है।
ब्रोकरेज हाउस जेएम फाइनेंशियल
ब्रोकरेज फर्म ने एलआईसी के शेयरों को 940 रूपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस ब्रोकरेज ने एलआईसी में निवेश करने की सलाह दी है। इसका उद्योग करंट प्राइस इससे जहां टारगेट प्राइस 52 प्रतिशत अधिक है। 3क्यूएफवाई23 में एपीई 12320 करोड़ रहा। सीजनैलिटी इंपैक्ट के वजह से समूह सेग्मेंट में कमजोरी देखने को मिली है। हालांकि, आगे इसके रिकवर होने की पूरी उम्मीद है।
नोट : निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें। यहां पर ब्रोकरेज कंपनी इस शेयर पर टारगेट प्राइस बताया जा रहा है।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित