DISA India Dividend : यदि आप शेयर बाजार से वाकिफ हैं तो आपको मालूम होगा कि शेयरों से 2-3 तरीकों से फायदा मिलता है। इनमें एक तरीका तो सिम्पल है कि शेयर के रेट जितने बढ़ेंगे उतना आपको फायदा होगा। दूसरा तरीका है कंपनी आपको बोनस शेयर देती है और तीसरा और आखिरी तरीका है डिविडेंड पाने का। डिविडेंड प्रति शेयर दिया जाता है। यानी जितने शेयर आपके पास होंगे, उन पर आपको एक तय रेट के हिसाब से पैसा मिलेगा। अब एक कंपनी अपने शेयरधारकों को डिविडेंड देने जा रही है। इससे इसके शेयरधारकों को काफी लाभ मिलेगा।
दिसा इंडिया एक स्मॉल कैप कंपनी है, जो कि अपने शेयरधारकों को डिविडेंड देने जा रही है। कंपनी अपने शेयरधारकों को प्रति शेयर 100 रु का डिवि़डेंड देगी। ऐसे में यदि किसी शेयरधारक के पास इस कंपनी के 1000 शेयर हों तो उसे 1 लाख रु का फायदा बैठे-बैठे हो जाएगा। हालांकि ध्यान रहे कि कंपनी के डिविडेंड देने की रिकॉर्ड डेट आज (21 फरवरी) की ही है।
कब मिलेगा डिविडेंड
जैसा कि हमने ऊपर बताया कि दिसा इंडिया के डिविडेंड देने की रिकॉर्ड डेट आज की ही है। पर कंपनी डिविडेंड का भुगतान 11 मार्च को करेगी। यह मार्च 2023 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए कंपनी का पहला इंटरिम डिविडेंड है। बता दें कि कंपनी की मार्केट कैपिटल 1,164.96 करोड़ रु है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 8,545.00 रु और निचला स्तर 5,232.00 रु रहा है।
दिसा इंडिया का शेयर कल के 8053.10 रु के पिछले स्तर के मुकाबले आज सपाट इसी स्तर पर खुला। अभी तक के कारोबार में यह 8070.00 रु तक उछला है। जबकि आज का इसका निचला स्तर 8010 रु रहा है। दिसा इंडिया का डिविडेंड पेमेंट का अच्छा ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। कंपनी ने अगस्त 2001 से 21 डिविडेंड दिए हैं, जिसमें 19 फिनाले (अंतिम) और दो इंटरिम डिविडेंड शामिल रहे हैं, जिसमें हाल ही का डिविडेंड भी शामिल है। इसने वित्त वर्ष 2022-23 में 260 रुपए के इक्विटी लाभांश की घोषणा की है।
बात करें दिसा इंडिया के शेयर के रिटर्न की तो इसने पिछले 5 दिन में 3.22 फीसदी का रिटर्न दिया है। जबकि बीते एक महीने में कंपनी का शेयर 3.47 फीसदी फिसला है। 6 महीनों में यह शेयर केवल 1.41 फीसदी उछला है। बीते एक साल में शेयर ने 35.78 फीसदी का रिटर्न दिया है। बीते 5 सालों में शेयर ने 29.61 फीसदी का फायदा कराया है।
दिसा इंडिया लिमिटेड विश्व स्तर के इंडस्ट्रियल इक्विपमेंट की एक प्रमुख मैनुफैक्चरर है, जो भारत, मध्य पूर्व और अफ्रीका में कई सेक्टरों में एल्यूमीनियम और लौह फाउंड्री उद्योगों सहित कई सेक्टरों को सर्विस प्रोवाइड करती है। होसकोटे और तुमकुर में कंपनी के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट मौजूद हैं। कंपनी फाउंड्री और शॉट ब्लास्टिंग इक्विपमेंट के साथ-साथ एल्यूमीनियम डाई कास्टिंग, पिघलने और डोजिंग सॉल्यूशन के साथ भारत और अन्य देशों के ग्राहकों की सप्लाई करती है।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More Articles
- Dixon Tech Share Price: HSBC ने बढ़ाया टारगेट, शेयर में 7% की उछला! अभी कितना चढ़ेगा स्टॉक?
- IRCTC की नई वेबसाइट! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- FIIs की रिकॉर्ड बिकवाली के बाद भी क्यों नहीं टूटा Indian Share Market?
- Instamart LPG delivery: अब 10 मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर! Instamart से ऐसे करें HPCL LPG सिलेंडर ऑर्डर
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट