CNG : प्रदूषण की समस्या देश में तेजी से बढ़ रही है। इतना ही नहीं पेट्रोल व डीजल की कीमतों में भी काफी तेजी से इजाफा हो रहा है। ऐसे में नई कार को खरीदने के लिए आपके पास बजट नही है, तो फिर आप जो पुरानी कार है। उन कार को भी कम खर्चे में चला सकते है। इसके लिए आप सीएनजी को कार में लगवा सकते हैं। जब आप कार में सीएनजी किट को लगवा लेते है। इसके बाद सबसे अधिक दो काम होते है। जिन काम को करवाने के बाद आप बिना किसी चिंता के सीएनजी कार का लाभ ले सकते है और अगर आप ऐसा नही करते है, तो फिर आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अगर हम सीएनजी की बात करते है, तो फिर यह एक इको-फ्रेंडली फ्यूल में से एक होता है। वही, सुरक्षा के लिहाज से भी सिंह बेहतर होती है। ऐसे में अगर आप सीएनजी किट को लगवाते है, तो फिर आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है, तो फिर आइए जानते हैं इसके बारे में।

Advertisement

बहुत जरूरी है यह काम करना

कुछ लोग मार्केट से सीएनजी किट को लगवा लेते है। इसके बाद एक बड़ी गलती कर बैठते हैं। ऐसे में अगर आप अपनी कार में बाहर से सीएनजी किट को लगवा रहे है, तो फिर आपको रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) में सीएनजी किट जरूर दर्ज करा लें। इसके साथ ही इंश्योरेंस पॉलिसी में भी सीएनजी किट जरूर दर्ज करवा लेना चाहिए। अगर आप ऐसा नही करते है, तो फिर अगर कोई दुर्घटना होती है, तो फिर आप दिक्कत में आ सकते है। जो इंश्योरेंस कंपनी है यह कंपनी क्लेम देने से मना कर सकती हैं। यह वजह है कि किट लगवाने के बाद आरसी और बीमा पॉलिसी में सीएनजी किट को अवश्य चढ़वाएं।

Advertisement

बड़े नुकसान होंगे

सीएनजी किट की जानकारी अगर आपके आरसी पर दर्ज है। लेकिन आपने सीएनजी का जिक्र इंश्योरेंस पॉलिसी में नहीं किया है। ऐसी स्थिति में अगर एक्सीडेंट होता है, तो फिर अगर आप क्लेम करते है, तो फिर इंश्योरेंस कंपनियों की तरफ से आपको क्लेम देगी। लेकिन आपको कंपनी की तरफ से पूरा क्लेम नही दिया जाता है।

Maruti Company का दावा अब Cow Dung से दौड़ेंगी Car, जानिए पूरी जानकारी | Good Returns
Advertisement

इस स्थिति में इंश्योरेंस कंपनियां किसी भी तरह का क्लेम देने से मना कर सकती हैं

वही, अगर आपके सीएनजी किट की जानकारी अगर आरसी में दर्ज नहीं है। इसके साथ ही इंश्योरेंस पॉलिसी में भी दर्ज नहीं है, तो फिर ऐसी स्थिति में अगर एक्सीडेंट होता है, तो फिर इंश्योरेंस कंपनियां किसी भी तरह का क्लेम देने से सीधा मना कर सकती हैं। इसके अलावा आप बाहर से सीएनजी लगवाते है और रजिस्ट्रेशन में दर्ज नहीं करवाते है और कार चलाते है, तो फिर इसको गैरकानूनी माना जाता है। इसके लिए चालान भी हो सकता है।

Advertisement