नयी दिल्ली। कोरोना संकट में ढेरों लोग बेरोजगार हुए। बड़ी संख्या में लोगों की नौकरी चली गई। जिनके अपने कारोबार थे वो ठप्प हो गए। लॉकडाउन खुला तो काम शुरू हुआ। मगर लोगों के सामने रोजगार का संकट बरकरार था और अभी भी है। जिनके अपने कारोबार थे, उनके पास कैश की कमी हो गयी। यहां तक कि कारोबारियों ने लॉकडाउन में अपना बिजनेस ही बदल दिया। अभी भी बेरोजगारों की बड़ी संख्या मौजूद है। यदि आपको अपने बिजनेस से हाथ धोना पड़ा या आपकी नौकरी चली गई तो एक नया कारोबार बहुत कम पैसों में शुरू कर सकते हैं। इस कारोबार से वे लोग भी तगड़ी कमाई कर सकते हैं, जो नौकरी से थक या ऊब गए हैं। आइए जानते हैं कि बिजनेस की डिटेल।
हम बात करने जा रहे हैं पापड़ बनाने के बिजनेस की। सुनने में ये थोड़ा अटपटा लग सकता है, मगर इससे कमाई शानदर होगी। अच्छी बात ये है कि यदि आपके पास अलग से बिजनेस के लिए जगह न हो तो आप इसे घर पर ही शुरू कर सकते हैं। होली में कुछ ही दिन बचे हैं और इस समय में लोग घर पर पापड़ और इसी तरह के दूसरे उत्पाद बनाते हैं। आप इस समय का एक मौके की तरह फायदा उठाएं।
पापड़ बनाने का बिजनेस कम से कम 10 हजार रु में भी शुरू किया जा सकता है। मगर यदि आप ज्यादा निवेश कर सकते हैं तो 2-3 लाख रु में बड़े स्तर यह बिजनेस करें। यदि आपको पैसा चाहिए तो मुद्रा योजना के तहत आप लाखों रु का लोन ले सकते हैं। अच्छी बात ये है कि ये लोन सस्ती ब्याज दर पर मिलता है।
आपके पास जितना कैश है उसमें लोन राशि मिलाएं। आपको लगभग 6 लाख रु तक का फंड तैयार कर लेना चाहिए। इससे होगा यह कि आपके बिजनेस की उत्पादन कैपेसिटी 30,000 किग्रा हो जाएगी। यदि आप कम पैसों में बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो कैपेसिटी कम रहेगी, मगर आपका बिजनेस शुरू हो जाएगा।
हमने जो अधकितम निवेश राशि बताई उसमें सभी शुरुआती खर्च शामिल हैं। जहां तक पापड़ बनाने के लिए जगह की बात है तो आपको 250 वर्ग फीट की जरूरत होगी। यदि आपके घर में कोई हॉल इतना बड़ा या इससे थोड़ा छोटा भी हो तो काम बन जाएगा। बाकी किराये पर जगह लेकर भी बिजनेस शुरू किया जा सकता है।
पापड़ का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको कुछ मशीनों की जरूरत होगी, जिनमें मिक्सर, प्लेटफॉर्म बैलेंस, स्विफ्टर, बिजी वाले 2 ओवन, चकला बेलन और मार्बल टेबल टॉप शामिल हैं। आपके बर्तन एल्युमीनियम के होने चाहिए।
आज का जमाना पूरी तरह ऑनलाइन है। इसलिए आप अपने प्रोडक्ट को आराम से ऑनलाइन बेच सकते हैं। बाकी ऑफलाइन भी पापड़ बेचा जा सकता है। इसके लिए आपको होलसेल और रिटेल कारोबारियों से संपर्क करना होगा।
एक अनुमान के अनुसार पापड़ के बिजनेस में मुनाफा निवेश राशि का पांचवा हिस्सा होता है। यदि आप 5 लाख रु लगाएं तो हर महीने आपको 1 लाख रु कमाई होगी। इसमें आपका प्रोफिट 35-40 हजार रु तक हो सकता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान