2000 rupee note : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि उसने 2000 रूपये मूल्यवर्ग के नोट को चलन से वापस लेने का निर्णय लिया है। हालांकि, केंद्रीय बैंक की तरफ से कहा गया है कि 2000 रूपये के नोट वैघ मुद्रा के रूप में जारी रहेंगे।
आरबीआई की तरफ से कहा गया है कि आम जनता 2000 रु के नोट को बैंक में जाकर बदल सकती है या फिर जमा कर सकती है।
भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से कहा गया है कि इस प्रोसेस को वक्त पर पूरी करने और आम लोगों को पर्याप्त समय देने के लिए सभी बैंक 30 सितंबर तक 2000 रूपये के नोट को बदलने या फिर जमा करने के लिए सक्षम होंगे।
आरबीआई की तरफ से यह नहीं बताया गया है कि 30 सितंबर के बाद 2000 रूपये के नोट के वैध होंगे या नहीं होंगे लेकिन जनता को 2000 रूपये के नोट को जमा करने के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया गया है। ऐसे में सवाल उठता है कि 2000 रु के नोट उस तारीख के बाद वैध होंगे या नहीं।
बैंक ने यह भी नोट किया हैं कि व्यक्ति बिना किसी प्रतिबंध के 2000 रूपये के नोट को बैंक खाते में जमा कर सकता है। इसके बाद आप इन राशि के बदले दूसरी नोट को अपनी जरूरत के हिसाब से निकाल सकते है।
केन्द्र सरकार ने 8 नवंबर 2016 को 500 और 1000 के नोट को बंद कर दिए थे और 500 और 2000 के नए नोट जरिए किए थे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग