UPI Service: विदेश में रहने वाले भारतीयों के लिए अब भारत में भुगतान करना पहले की तुलना में काफी आसान हो गया है। IDFC फर्स्ट बैंक ने एक नई डिजिटल सर्विस शुरू की है, जिससे अनिवासी भारतीय (NRI) अब बिना भारतीय सिम कार्ड के भी अपने अंतर्राष्ट्रीय मोबाइल नंबर का यूज करके UPI भुगतान कर सकते हैं। इस सुविधा पर कोई लेनदेन चार्ज नहीं लगेगा।

Advertisement

इसका मतलब है कि अब दुनिया के 12 देशों से भारत में पैसे का लेन-देन कुछ ही सेकंड में, आसानी से और सुरक्षित तरीके से किया जा सकेगा। यह सर्विस उन लोगों के लिए है जिनके पास NRE या NRO अकाउंट हैं। वे इन खातों को अपने इंटरनेशनल नंबर से लिंक करके UPI के माध्यम से भारत में भुगतान कर सकेंगे।

Advertisement

NRI के लिए UPI भुगतान करना होगा आसान

बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, IDFC फर्स्ट बैंक के रिटेल लायबिलिटीज हेड आशीष सिंह के अनुसार, बैंक का फोकस अपने ग्राहकों को दुनिया में कहीं भी रहकर आसान और सुविधाजनक बैंकिंग सर्विसेस ऑफर करना है।

यह नई सुविधा 25 जून, 2025 से शुरू हो चुकी है। IDFC फर्स्ट बैंक की यह सर्विस फिलाहल 12 देशों में मौजूद होगी। इसमें ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, फ्रांस, हांगकांग, मलेशिया, ओमान, कतर, सऊदी अरब, सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), यूनाइटेड किंगडम (UK) और संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)।

Advertisement

इन देशों में रहने वाले IDFC फर्स्ट बैंक के NRE या NRO अकाउंट होल्डर्स अब अपने विदेशी मोबाइल नंबर से भारत में UPI का यूज कर सकते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार, NRE खाते वे खाते हैं जिनमें अनिवासी भारतीय अपनी विदेशी आय जमा करते हैं, जबकि NRO खाते भारत में अर्जित आय के प्रबंधन के लिए होते हैं।

Advertisement

IDFC FIRST बैंक ऐप से UPI भुगतान कैसे करें?

IDFC FIRST बैंक ने अपने मोबाइल ऐप के माध्यम से NRI यूजर्स को UPI की सुविधा प्रदान करना शुरू कर दिया है। इस नई सुविधा के तहत, NRI उपयोगकर्ता बिना किसी लेनदेन शुल्क के भारत में पैसे भेज सकते हैं, बिलों का भुगतान कर सकते हैं और QR कोड को स्कैन करके भुगतान कर सकते हैं।

Advertisement

सबसे पहले, NRI को IDFC FIRST बैंक के मोबाइल ऐप में लॉग इन करना होगा। फिर, अपने NRE (Non-Resident External) या NRO (Non-Resident Ordinary) खाते को ऐप से लिंक करें। इसके बाद, एक UPI ID बनाएं और लेनदेन शुरू करें। सभी लेनदेन तुरंत और बिना किसी शुल्क के पूरे किए जाएंगे।

सेटअप करने के लिए कुछ आसान स्टेप्स हैं-

  • बैंक या ऐप के माध्यम से इस सुविधा को सक्रिय करें।
  • सुनिश्चित करें कि आपका खाता केवल INR लेनदेन के लिए सेट है।
  • अंतर्राष्ट्रीय लेनदेन या मुद्रा रूपांतरण का विकल्प बंद रखें।
  • पुष्टि मिलने के बाद, आप केवल रुपये में भुगतान कर सकेंगे।