Ideas2IT Tech News Hindi: टेक लीडिंग कंपनी आइडिया2आईटी द्वारा एक बड़ी घोषणा की गई है। इसके तहत कंपनी इंडिया हेडक्वार्टर की यूनिट में अपने वर्कर्स को कंपनी की ऑनरशिप देने का फैसला किया है। आपको बताते चलें कि इस कंपनी की वैल्यू 100 मिलियन डॉलर है और इसने 33 प्रतिशत की ऑनरशिप अपने कर्मचारियों को ट्रांसफर करने की बात कही है।

Advertisement

इतना ही नहीं कंपनी कुछ सिलेक्टेड एम्प्लॉइज को 33 प्रतिशत में से भी 5 प्रतिशत की ऑनरशिप देने की बात कही है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की 40 ऐसे कर्मचारी हैं जिन्हें 33 में से पांच प्रतिशत की ऑनरशिप मिलेगी। यह सभी साल 2009 से कंपनी की स्थापना के वक्त से फर्म के साथ बने हुए हैं। इसके अलावा बाकी के 27 प्रतिशत में 700 कर्मचारियों को कंपनी की ऑनरशिप मिलने वाली है।

Advertisement

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिन भी कर्मचारियों ने कंपनी के लिए 5 साल से ज्यादा काम किया है, ऐसे 50 एंप्लॉइज को 50 कारें भी गिफ्ट की जा रही है। फर्म के मुताबिक इस बार उन्होंने अपने कर्मचारियों को 50 कार दी हैं और इसके पहले कंपनी में 5 साल पूरा करने वाले 100 कर्मचारियों को 100 कारें साल 2022 में भी दी गई थीं।

Advertisement

आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि इस कंपनी में कुल 750 कर्मचारी कार्यरत हैं। 2009 में शुरू हुई यह कंपनी आज 100 मिलियन डॉलर की कंपनी बन गई है। इलके के फाउंडर का कहना है कि 2009 में शुरू हुई इस कंपनी ने जबरदस्त प्रोग्रेस की है यही कारण है कि कंपनी इस फायदे के साथ को सबके साथ साझा करना चाहती है। इस आईटी कंपनी का कहना है कि कर्मचारी जागने के समय का 30 से 40 प्रतिशत तक कंपनी को देते हैं। कर्मचारियों की कंपनी के साथ यात्रा को सुखद बनाना है और लक्षों को प्राप्त करना है।

Advertisement

मीडिया से बात करते हुए कंपनी के संस्थापक विवेकानंद ने कहा है कि कंपनी अपने वर्कर्स के वर्किंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए ऐसे कदम उठा रही है। इससे मजबूत और बेहतर कॉरपोरेट कल्चर डेवलप होगा और कंपनी के साथ भावनात्मक जुड़ाव भी बरकरार रहेगा।

कंपनी का मानना है कि एंप्लॉई ऑनरशिप प्रोग्राम के तहत कंपनी के कर्मचारी भी कंपनी के साझेदार बन जाएंगे, ऐसे में उनका और कंपनी का हित एक हो जाएगा और ऐसे में उनका इंटरेस्ट कंपनी की लॉन्ग टर्म सक्सेस के लिए बेहतर तरीके से काम करेगा।

Advertisement

आपको बताते चलें कि ये कंपनी अभी 100 मिलियन डॉलर की है और अगले 4 सालों में तीन गुना ग्रोथ का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। आपको बताते चले कि इस कंपनी का ऑफिस अमेरिका, चेन्नई और मेक्सिको में भी है।

कंपनी ने बताया कि जिन एम्प्लॉइज को कर दी जा रही है, उन्हें 8 से 15 लाख रुपए तक की कर लेने की छूट है। वह मारुति सुजुकी से इस रेंज की अपनी मनपसंद कोई भी कार ले सकते हैं।

Advertisement

कंपनी के सीईओ ने बताया कि जब हमने पहली बार अपने कर्मचारियों को कर बनती थी तो लोगों को लगा था कि क्या हम इसे झेल पाएंगे। हालांकि हमने कर से कहीं ज्यादा अपने कंपनी की 33 प्रतिशत की हिस्सेदारी भी कर्मचारियों को दे दी है।