IdeaForge Tech IPO open today: आईपीओ में निवेश करने वालों के लिए आज अच्छा मौका है। आज एक ड्रोन बनाने वाली कंपनी का आईपीओ निवेश के लिए खुल रहा है। ड्रोन बनाने वाली इस कंपनी का नाम आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी है।

Advertisement

आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी के आईपीओ में 29 जून 2023 तक निवेश का मौका रहेगा। जहां तक प्राइस बैंड की बात है तो यह 638 रुपये से लेकर 672 रुपये का है। इस आईपीओ में लॉट साइज 22 शेयरों की है। यानी निवेशकों को कम से कम 22 शेयर के आवेदन करना होगा। यानी अपर प्राइस बैंक पर एक लॉट के लिए 14,784 रुपये का निवेश करना पड़ेगा।

Advertisement

आइडियाफोर्ज टेक आईपीओ के खुलने से पहले ही इसका जीएमपी (ग्रे मार्केट प्रीमियम) 475 रुपये तक हो गया है। आईपीओ का जीएमपी 450 रुपये के ऊपर रहना निवेशकों के लिए अच्छा बताया जा रहा है। शेयर बाजार में पिछले दिनों कई कंपनियों के आईपीओ आए हैं। इनमें से कुछ आईपीओ में निवेशकों ने अच्छा मुनाफा कमाया है।

रिटेल निवेशक आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी लिमिटेड के आईपीओ में अधिकतम 13 लॉट यानी 286 शेयर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर कोई 13 लॉट के लिए आवेदन करता है तो अपर प्राइज बैंड के हिसाब से 192,192 रुपये का निवेश करना होगा।

Advertisement

इस आईपीओ का 10 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए आरक्षित रखा गया है। वहीं आईपीओ का 70 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स और 15 फ्रीसदी हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व रखा गया है।

आइडिया फोर्ज के शेयरों का अलॉटमेंट 4 जुलाई, 2023 को किया जाएगा। वहीं, आइडिया फोर्ज आईपीओ की लिस्टिंग 7 जुलाई 2023 को बीएसई और एनएसई पर हो सकती है।

Advertisement

आइडिया फोर्ज डुअल यूज यानी सिक्योरिटी और सिविल दोनों तरह के इस्तेमाल के लिए ड्रोन्स बनाती है। कंपनी के पास आर्मी, डीआरडीओ और राज्यों के पुलिस विभाग के लिए ड्रोन्स बनाने के ऑर्डर हैं। आइडिया फोर्ज ने 2021 में सेना के साथ 20 मिलियन डॉलर यानी लगभग 164 करोड़ रुपए की डील की थी।