सरकारी बैंक IDBI से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्र सरकार और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) बैंक में अपनी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी को अब अंतिम चरण में ले जा रहे हैं। लंबे समय से चल रही इस प्रक्रिया में अब तेजी दिख रही है और माना जा रहा है कि जनवरी में निवेशकों से औपचारिक बोलियां मंगाई जा सकती हैं।
सरकार की योजना है कि IDBI बैंक में मैनेजमेंट कंट्रोल के साथ हिस्सेदारी किसी रणनीतिक निवेशक को सौंपी जाए। इस कदम का मकसद बैंक को पूरी तरह प्रोफेशनल मैनेजमेंट के तहत लाना और सरकारी बोझ को कम करना है।
कितनी हिस्सेदारी बेची जाएगी
फिलहाल IDBI बैंक में सरकार और LIC की संयुक्त हिस्सेदारी 94 फीसदी से ज्यादा है। इसमें केंद्र सरकार के पास करीब 45 फीसदी और LIC के पास लगभग 49 फीसदी शेयर हैं। प्रस्तावित योजना के तहत दोनों मिलकर करीब 60 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी बेच सकते हैं। इसके बाद सरकार और LIC की हिस्सेदारी घटकर करीब 34 फीसदी रह जाएगी।
जनवरी में खुल सकती है बोली प्रक्रिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार जनवरी के मध्य तक बिड इनवाइट करने की तैयारी में है। यानी संभावित खरीदारों को आधिकारिक तौर पर हिस्सेदारी खरीदने का प्रस्ताव दिया जाएगा। अगर सब कुछ तय कार्यक्रम के अनुसार रहा, तो मार्च तक नए निवेशक के नाम की घोषणा भी हो सकती है।
सरकार को कितनी रकम मिलने की उम्मीद
इस डिसइनवेस्टमेंट से सरकार को मोटी रकम मिलने की उम्मीद है। अनुमान है कि IDBI बैंक की हिस्सेदारी बिक्री से 40,000 से 50,000 करोड़ रुपए तक जुटाए जा सकते हैं। यह पैसा सरकार के राजकोषीय घाटे को कम करने और विकास कार्यों में इस्तेमाल किया जा सकता है।
कौन हो सकता है खरीदार
बीते कुछ समय से कई घरेलू और विदेशी निवेशकों की IDBI बैंक में दिलचस्पी देखी गई है। पहले विदेशी बैंक और बड़े फाइनेंशियल ग्रुप्स ने रुचि दिखाई थी। हाल ही में खबरें आई हैं कि कुछ भारतीय प्राइवेट बैंक और बड़े निवेशक समूह भी इस दौड़ में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, अंतिम फैसला बोली प्रक्रिया के बाद ही सामने आएगा।
IDBI बैंक के लिए क्या बदलेगा
हिस्सेदारी बिक्री के बाद IDBI बैंक को ज्यादा स्वतंत्रता मिलेगी। नए मैनेजमेंट के आने से फैसले तेज होंगे, टेक्नोलॉजी और कस्टमर सर्विस पर ज्यादा फोकस होगा। साथ ही बैंक की ग्रोथ और मुनाफे की रफ्तार बढ़ने की भी उम्मीद है।
IDBI बैंक का डिसइनवेस्टमेंट सरकार की बैंकिंग सुधार नीति का अहम हिस्सा है। आने वाले कुछ महीने बैंक, निवेशकों और बाजार के लिए काफी अहम साबित हो सकते हैं।
आज कंपनी के शेयरों की ऐसी है चाल
आज ट्रेडिंग के दौरान IDBI बैंक के शेयर फोकस में बने हुए है। कंपनी के शेयर शुरूआती कारोबार में सुबह के 9:56 बजे तक 0.55% उछलकर 100 रुपए पर कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी सेशन पर नजर डालें तो कंपनी का शेयर 100 रुपए पर क्लोज हुआ था।
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति
- Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?