FD : अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) में निवेश करने के बारे में विचार कर रहे हैं तो फिर आपके लिए एक खुशखबरी हैं। दरअसल, आईडीबीआई बैंक ने अपनी स्पेशल एफडी स्कीम अमृत महोत्सव एफडी में इन्वेस्ट करने की समय सीमा बढ़ा दी है।
आईडीबीआई बैंक की अमृत महोत्सव एफडी में इन्वेस्ट करने की समय सीमा पहले 30 सितंबर को खत्म हो रही थी लेकिन अब इस सीमा को 31 अक्टूबर तक बढ़ा दी है।
बैंक 375 और 444 दिनों की दो स्पेशल एफडी अमृत महोत्सव चला रहा है। इस स्कीम में आईडीबीआई बैंक सर्वाधिक ब्याज दर दे रहा है। बैंक की अधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, आईडीबीआई बैंक ने फेस्टिव ऑफर को ध्यान में रखते हुए अमृत महोत्सव एफडी में इन्वेस्ट करने की समय सीमा को बढ़ा दिया गया है।
444 दिन की अवधि पर अमृत महोत्सव एफडी में ब्याज
बैंक के अनुसार, अमृत महोत्सव एफडी योजना में नियमित ग्राहकों, एनआरआई और एनआरओ ग्राहकों को 444 दिनों के लिए निवेश करने पर 7.15 प्रतिशत की दर से ब्याज दे रहा है।
444 दिन की अवधि पर अमृत महोत्सव एफडी योजना में सीनियर सिटीजन को 7.65 प्रतिशत की दर से ब्याज मिल रहा है। आईडीबीआई बैंक निवेशकों को इस एफडी से समय से पहले निकालने की परमिशन देता है इसके साथ ही आईडीबीआई बैंक ग्राहकों को एफडी को वक्त से पहले बंद करने की भी परमिशन देता है।
375 दिन की अवधि पर ब्याज
बैंक 375 दिनों की अमृत महोत्सव एफडी में निवेश करने वाले बुजुर्गों को 7.65 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। जबकि नियमित, एनआरआई और एनआरओ ग्राहकों को एफडी पर 7.10 प्रतिशत ब्याज दे रहा है।
इतना ही नहीं इसके साथ ही आईडीबीआई बैंक अपने ग्राहकों को वक्त से पहले पैसे निकालने की अनुमति देता है इसके साथ ही आईडीबीआई बैंक अपने ग्राहकों को वक्त से पहले एफडी बंद करने की अनुमति देता है।
More Articles
- Bajaj Auto के दमदार नतीजे! शानदार कमाई के बाद Stock में क्या होगा?
- Bank Stocks: Private Banks में HDFC-ICICI या PSU में SBI-PNB, किस बैंक में करें निवेश?
- Instamart LPG delivery: अब 10 मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर! Instamart से ऐसे करें HPCL LPG सिलेंडर ऑर्डर
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत
- Gold Price Today: 14 जुलाई को अचानक सोने के दाम में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए 24 और 22 कैरेट सोने का रेट
- UPI Payment: बिना इंटरनेट भी होगा UPI पेमेंट? जानिए NPCI का नया प्लान