नयी दिल्ली। क्या आप गोल्ड लोन लेने की सोच रहे हैं? तो जल्दी कीजिए क्योंकि आपके पास है एक सुनहरा मौका। 31 दिसंबर तक गोल्ड लोन लेने पर आपक जीत सकते हैं स्कूटर, कार और सोने के सिक्के भी। जी हाँ प्रमुख गैर-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी मुथूट फाइनेंस लेकर आयी है 'एक से बढ़ कर एक ऑफर', जिसके तहत 31 दिसंबर तक मुथूट फाइनेंस से गोल्ड लोने पर आप सोने के सिक्के, मोबाइल फोन, माइक्रोवेव, वाशिंग मशीन, स्कटूबर और बंपर प्राइज में कार तक जीत सकते हैं। मुथूट फाइनेंस का यह ऑफर 1 अक्टूबर से चल रहा है, इसलिए आपके पास कुछ ही दिन बचे हैं। इसके अलावा मुथूट फाइनेंस दे रहा है वन विजिट लोन की सुविधा। यानी आप केवल विजिट में लोन ले सकते हैं। वैसे हम आपको बता दें कि पर्सनल लोन जैसे किसी अन्य लोन के बजाय गोल्ड लोन लेना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है और मुथूट फाइनेंस से गोल्ड लोन लेने पर आपको एक्स्ट्रा बेनेफिट भी मिल सकता है।

Advertisement

दूसरे लोन के मुकाबले गोल्ड लोन सस्ता
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गोल्ड लोन पर दूसरे लोन के मुकाबले ब्याज दर कम होती है। यानी गोल्ड लोन लेने पर आपको कम ब्याज देना होगा। विभिन्न तरह के लोन पर ब्याज दर 12.75% से शुरू होकर 19% तक जाती है। वहीं इसकी तुलना में आप गोल्ड लोन 12% ब्याज पर हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा दूसरे लोन के मुकाबले गोल्ड लोन मिलने में समय कम लगता है। गोल्ड लोन के लिए गोल्ड ज्वेलरी और आधार कार्ड की जरूरत होती है, जिससे अधिकतम 1 घंटे में लोन मिल जाता है।

Advertisement

नहीं होगी क्रेडिट हिस्ट्री की जाँच
एक और सुविधाजनक चीन की गोल्ड लोन में क्रेडिट हिस्ट्री के रिकॉर्ड की आवश्यक्ता नहीं होती। वहीं अगर आप पर्सनल लोन वगेरह के लिए आवेदन करें और आपका क्रेडिट रिकॉर्ड अच्छा नहीं है तो कंपनी आपको कर्ज देने से मना कर सकती है। गोल्ड लोन के मामले में ऐसा नहीं होता। गोल्ड लोन में प्रोसेसिंग फीस भी बहुत कम होती है। बल्कि कुछ कंपनियाँ इसके लिए कोई शुल्क नहीं वसूलती। पर्सनल लोन के लिए प्रोसेसिंग पर 2.5% शुल्क लग सकता है।

Advertisement

यह भी पढ़ें - गोल्ड लोन के जानिए पर्सनल लोन के मुकाबले 7 बड़े फायदे