ICICI Bank: आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर आ गई है। बैंक ने 1 जुलाई 2025 से कुछ सर्विस चार्ज में बदलाव करने का ऐलान किया है। ये नए चार्ज एटीएम इस्तेमाल, कैश जमा करने, कैश निकासी, IMPS ट्रांजैक्शन, डिमांड ड्राफ्ट और डेबिट कार्ड सर्विसेस पर लागू होंगे।

Advertisement

एटीएम चार्ज

अब यूजर्स हर महीने ICICI बैंक के एटीएम से 5 बार तक पैसे निकाल सकते हैं बिना कोई चार्ज दिए। इसके बाद हर बार पैसे निकालने पर ₹23 का चार्ज लगेगा। लेकिन एटीएम से बैलेंस चेक जैसी नॉन-फाइनेंशियल सर्विस पहले की तरह फ्री रहेंगी। अगर आप सीनियर सिटिजन हैं, तो आपसे किसी भी तरह के एटीएम ट्रांजैक्शन पर कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा।

Advertisement

सर्विस फीस

ICICI बैंक ने 1 जुलाई 2025 से कई नई सर्विस फीस लागू करने की घोषणा की है। अगर ग्राहक मेट्रो शहरों में किसी दूसरे बैंक के एटीएम का इस्तेमाल करते हैं, तो उन्हें हर महीने सिर्फ तीन ट्रांजैक्शन मुफ्त मिलेंगे। वहीं, मेट्रो से बाहर के इलाकों में पांच ट्रांजैक्शन तक कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। इसके बाद हर बार पैसे निकालने पर ₹23 और बैलेंस चेक जैसे नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर ₹8.50 का शुल्क लगेगा।

Advertisement

करेंसी चेंज चार्ज

इंटरनेशनल एटीएम का इस्तेमाल करके कैश निकालने के लिए ₹125 चार्ज लिया जाएगा। साथ ही, करेंसी बदलने पर कुल रकम का 3.5% शुल्क लगेगा। बैलेंस चेक जैसी सेवाओं पर ₹25 चार्ज लगेगा। सीनियर सिटिजन को इन सभी ट्रांजैक्शनों पर कोई चार्ज नहीं देना होगा।

IMPS के जरिए पैसे ट्रांसफर करने पर भी चार्ज तय किया गया है। ₹1,000 तक की ट्रांजैक्शन पर ₹2.50, ₹1,001 से ₹1 लाख तक के ट्रांसफर पर ₹5 और ₹1 लाख से ₹5 लाख तक के लेन-देन पर ₹15 शुल्क लगेगा।

Advertisement

कैश जमा और निकासी को लेकर भी बदलाव किए गए हैं। ग्राहक हर महीने तीन बार तक ब्रांच या कैश मशीन से पैसे जमा या निकाल सकते हैं, उसके बाद हर ट्रांजैक्शन पर ₹150 का शुल्क लगेगा। अगर महीने में ₹1 लाख से ज्यादा की रकम जमा की जाती है, तो ₹150 या ₹1,000 पर ₹3.50, जो भी ज्यादा हो, वह चार्ज लिया जाएगा।किसी और के खाते में कैश जमा करने की सीमा ₹25,000 तय की गई है।

Advertisement

पहले तीन ट्रांजैक्शन चार्ज फ्री

ब्रांच से कैश निकालने पर भी पहले तीन ट्रांजैक्शन चार्ज फ्री रहेंगे। इसके बाद हर बार ₹150 देने होंगे। अगर निकासी की रकम ₹1 लाख से ज्यादा हो जाती है, तो उस पर अलग से चार्ज लगेगा। किसी और व्यक्ति के लिए निकासी की सीमा भी ₹25,000 रखी गई है।

डेबिट कार्ड के सालाना चार्ज में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आम ग्राहकों के लिए यह ₹300 और ग्रामीण ग्राहकों के लिए ₹150 रहेगा। अगर ग्राहक नया या रिप्लेसमेंट कार्ड लेते हैं तो उन्हें ₹300 देने होंगे।