ICICI Bank Revised Fixed Deposit Interest Rates: कई लोग निवेश करते समय एफडी को चुनते हैं क्योंकि एफडी में निवेश करने पर सुरक्षा औऱ तगड़ा रिटर्न दोनों ही मिलता है। सिर्फ यही नहीं, अगर आपको पैसों की जरूरत पड़ती है तो आप FD पर लोन ले सकते हैं।

Advertisement

FD का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको निवेश की शुरुआत में ही बता दिया जाता है कि मैच्योरिटी पर आपको कितना फायदा होगा। इसमें कोई जोखिम नहीं है। सुरक्षा और ब्याज की निश्चित दर के अलावा FD के साथ लिक्विडिटी भी रहती है। आवश्यकता के समय इन्हें कभी भी तुड़वाया जा सकता है।

Advertisement

हाल ही में ICICI Bank ने अपनी एफडी की दरों में बदलाव किया है। आइए अब आपको बताते हैं कि ICICI Bank की एफडी में निवेश करने पर आपको कितना ब्याज मिलेगा।

अब इतना मिलेगा एफडी पर ब्याज

ICICI बैंक की तरफ से ग्राहकों को एफडी पर सबसे अधिक 7.2 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। वहीं सीनियर सिटीजन को दिया जाने वाला ब्याज 7.75 फीसदी है। इस अवधि के लिए ही बैंक की तरफ से सबसे ज्यादा ब्याज दिया जा रहा है। बैंक की तरफ से 7-29 दिन की एफडी पर 3 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है ।

Advertisement

2 साल की एफडी पर मिलेगा इतना इंटरेस्ट रेट

वहीं 30-45 दिन की एफडी पर 3.5 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। जो एफडी 46-60 दिन में मेच्योर होगी, उस पर 4.25 फीसदी का ब्याज मिलेगा। 271 दिन से लेकर एक साल से कम तक की एफडी पर 6 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है. एक साल से लेकर 15 महीने से कम तक की अवधि की एफडी पर 6.7 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है. अगर आप 15 महीने से लेकर 2 साल तक की एफडी कराते हैं तो आपको 7.2 फीसदी का ब्याज मिलेगा।

Advertisement

वहीं, 2 साल एक दिन से लेकर 5 साल तक की एफडी पर 7 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। इसके अलावा 5 साल एक दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी पर आपको बैंक की तरफ से 6.9 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है।

इस बैंक ने भी बढ़ाया था एफडी पर इंटरेस्ट रेट

इंडियन बैंक की इंड सुपर एफडी 400 दिनों की है। इस योजना में 10,000 रुपये से लेकर 2 करोड़ रुपये तक निवेश कर सकते हैं। इंडियन बैंक अब आम जनता को 7.25% और सीनियर सिटीजन को 7.75% और सुपर सीनियर सिटीजन को 8.00% ब्याज ऑफर कर रहे हैं।

Advertisement

इन स्पेशल एफडी में 30 जून तक निवेश कर सकते हैं। इंड सुपर 300 दिन इंडियन बैंक की वेबसाइट के मुताबिक स्पेशल टर्म डिपॉजिट प्रोडक्ट इंड सुपर 300 दिन को 1 जुलाई 2023 को लॉन्च किया गया था। इस एफडी पर 300 दिनों के लिए 5000 रुपये से लेकर 2 करोड़ से कम तक का निवेश कर सकते हैं।

बैंक इस पर 7.05 फीसदी से लेकर 7.80 फीसदी का ब्याज दे रहा है। इंडियन बैंक अब आम जनता को 7.05% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.55% और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.80% ब्याज दर ऑफर कर रहा है।

Advertisement