नई दिल्ली: शॉपिंग करने का प्लान बना रहे है तो पहले ये खबर पढ़ लें। आईसीआईसीआई बैंक आपके लिए एक खास ऑफर लेकर आया है। बैंक इस साल गर्मियों के सीजन में अपने ग्राहकों के लिए शानदार कस्टमाइज्ड ऑफर्स लेकर आया है। तो अगर आप गर्मी में एसी, फ्रिज, कूलर खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आईसीआईसीआई बैंक की आईडिलाइट्स समर बोनांजा स्कीम में बंपर छूट और कैशबैक पा सकते हैं। बता दें कि ऑफर में ई-कॉमर्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, ज्वैलरी, किराना, ट्रैवल, हेल्थ एंड वेलनेस, फिटनेस, फिटनेस और होम डेकोर में टॉप ब्रांड अग्रणी ब्रांड शामिल हैं। कस्टमर इन ऑफर्स का फायदा कैशबैक और छूट के रूप में ले सकते हैं।
गर्मी को देखते हुए अगर आप एसी, रेफ्रिजरेटर और कूलर खरीदते है तो आपको 10 फीसदी (अधिकतम 2000 रुपये तक) कैशबैक मिलेगा। क्रोमा रिटेल स्टोर के अलावा फ्लिपकार्ट से लैपटॉप, आईटी और आईटी इक्विपमेंट के 4,999 रुपये की न्यूनतम खरीद पर 10 फीसदी (अधिकतम 1,500 रुपये तक) की छूट, और एसी, टीवी, रेफ्रिजरेटर, माइक्रोवेव और वॉशिंग मशीन पर 10 फीसदी की छूट हासिल कर सकते हैं। वहीं, रिलायंस डिजिटल की खरीदारी पर भी कैशबैक ले सकते हैं।
गोल्ड ज्वैलरी खरीद रहे लोगों के लिए बढ़िया मौका है। डायमंड ज्वैलरी पर 80,000 रुपये की मिनिमम खरीदारी पर 10,000 रुपये तक की छूट। कल्याण ज्वैलर्स से गोल्ड ज्वैलरी पर कम से कम 60,000 रुपये की खरीदारी पर 10,000 रुपये की छूट मिलेगा। जबकि पीसी ज्वैलर्स से रिटेल स्टोर या वेबसाइट पर कम से कम 45,000 रुपये की खरीद पर 7,500 रुपये तक 7.5 फीसदी छूट है।
अगर आप सैमसंग गैलेक्सी एम12 क्रेडिट कार्ड और ईएमआई ट्रांजैक्शन के जरिए खरीदते है तो आपको 1,000 रुपये और अमेजन और सैमसंग ई-स्टोर पर सैमसंग गैलेक्सी एम51 पर 1,500 रुपये की छूट। यहां तक की ओप्पो के कुछ मॉडल पर 10 फीसदी तक कैशबैक, रेडमी नोट 10 प्रो और रेडमी नोट 10 प्रो मैक्स पर 1,500 रुपये की छूट और लेनोवो लैपटॉप पर 40,000 रुपये के न्यूनतम ट्रांजैक्शन पर 5,000 रुपये तक कैशबैक मिलेगा।
बात करें अगर ग्रॉसरी ऑफर की तो डीमार्ट से किराना खरीदने पर रिटेल स्टोर या वेबसाइट पर कम से कम 3,000 रुपये की न्यूनतम खरीदारी पर 400 रुपये तक कैशबैक मिलेगा। जबकि अमेजन सुपर वैल्यू डेज से कम से कम 2,000 रुपये की खरीदारी पर 300 रुपये तक की सेविंग होगा। ठीक इसी तरह फ्लिपकार्ट से किराना की खरीदारी करने पर छूट मिलेगा। आईसीआईसीआई बैंक के समर बोनांजा ऑफर में ग्राहक कंज्यूम ड्यूरेबल लोन पर विशेष ऑफर, फैशन, ट्रैवल, गिफ्टिंग और अन्य दूसरी छूट का फायदा ले सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान