नई द‍िल्‍ली: आईसीआईसीआई बैंक ने ग्राहकों के लिए एक खास सुविधा शुरू करने का ऐलान किया है। इस सुविधा के बाद ग्राहक अब व्हाट्सऐप पर यूटिलिटी बिलों का पेमेंट, फिक्सड डिपॉजिट और ट्रेड फाइनेंस से जुड़े काम कर सकते हैं। इस सुविधा के बाद लोगों को इन सभी कामों के लिए बैंक आने की जरूरत नहीं है। इस बैंक ने भी द‍िया लोन की ब्याज दरों और प्रोसेसिंग फीस में छूट, जानि‍ए कितना होगा फायदा ये भी पढ़ें

Advertisement

आईसीआईसीआई बैंक के कस्टमर अब व्हाट्सऐप के जरिये अपना फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) अकाउंट खोल सकेंगे। बता दें कि आईसीआईसीआई बैंक देश का पहला बैंक हैं जो अपने ग्राहकों को ये सभी सुविधाएं घर बैठे उपलब्ध करवा रहा है। बैंक की इस सुविधा के बाद ग्राहक बिना बैंक गए ही अपने कामकाज को निपटा लेंगे। इस सुविधा से कोरोना काल में बाहर निकलने की वजाए लोग घर से ही अपना जरूरी काम कर सकते हैं।

Advertisement

घर बैठे निपटा सकते हैं ये काम

अब रिटेल ग्राहक व्हाट्सऐप के जरिए चंद मिनटों में एफडी बना सकते हैं। इसके साथ ही बिजली बिल, रसोई गैस बिल और पोस्टपेड मोबाइल फोन के बिल का पेमेंट भी कर सकते हैं। इसके अलावा कॉरपोरेट और एमएसएमई सेक्टर के लोग ट्रेड फाइनेंस से संबधित जानकारी ले सकते हैं। इसके साथ कस्टमर आईडी, आयात निर्यात कोड और बैंक से प्राप्त सभी क्रेडिट सुविधाओं के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

व्हाट्सएप पर 25 सुविधाएं उपलब्ध

बता दें कि बैंक ने अपने बयान में कहा कि आने वाले कुछ दिनों में ये सभी सुविधाएं ग्राहकों के लिए शुरू हो जाएंगी। आईसीआईसीआई बैंक ग्राहकों के लिए व्हाट्सएप पर 25 सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। बैंक ने करीब छह महीने पहले व्हाट्सएप पर बैंकिग सेवाओं की शुरुआत की थी। इस लिस्ट में सेविंग्स अकाउंट का बैलेंस चेक करना, आखिरी तीन ट्रांजेक्शन की जानकारी लेना, क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेना, क्रेडिट-डेबिट कार्ड को सुरक्षित तरीके से ब्लॉक करना, अनब्लॉक करना, घर बैठे सेविंग्स अकाउंट ओपन करना और लोन मोरेटोरियम से जुड़ी कई सुविधाएं शामिल हैं।

जानिए केसे एक्टिवेट करें व्हाट्सऐप बैंकिंग

व्हाट्सऐप बैंकिंग एक्टिवेट करने के लिए ग्राहकों को सबसे पहले आईसीआईसीआई बैंक के इस नंबर 86400 86400 को अपने फोन में सेव करना है। बैंक से जुड़े ये सभी काम अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही करें। इसके बाद इस नंबर पर Hi लिखकर भेजें। फिर बैंक आपको सभी एक्टिवेटिड सुविधाओं की लिस्ट भेजेगा। आपको जो भी सुविधा व्हाट्सऐप पर चाहिए उसको सलेक्ट करें।आपको व्हाट्सऐप पर संबधित सेवा से जुड़ी पूरी जानकारी आ जाएगी। फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए ग्राहकों को टाइप करना है, जैसे , इसके बाद में एफडी की अमाउंट लिखें। ये 10 हजार रुपए से लेकर 1 करोड़ के बीच में हो सकती है। आप कितने समय के लिए फिक्सड डिपॉजिट कराना चाहते हैं इसके लिए आपकों समय सीमा तय करनी है। इसके बाद सेंड कर दें।