ICC Chief Jay Shah Net Worth: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) के अध्यक्ष 1 दिसंबर 2024 से अपना कार्यभार संभालेंगे। जय शाह का क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेशन में करियर 2009 में शुरू हुआ जब वे गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन (GCA) के कार्यकारी बोर्ड के सदस्य बने थे। आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्रिकेट और बिजनेस से करोड़ों की कमाई करने वाले जय शाह कि नेट वर्थ कितनी है।

Advertisement

यहां से पूरी की है जय शाह ने पढ़ाई

Advertisement

जय शाह का जन्म 22 सितंबर, 1988 को गुजरात में हुआ था। वे भारत के गृह मंत्री अमित शाह और सोनल शाह के पुत्र हैं। जय ने अपने प्रारंभिक वर्ष गुजरात में बिताए, जहां उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। इसके बाद में उन्होंने अहमदाबाद में निरमा विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा प्राप्त की, जहां उन्होंने बैचलर ऑफ़ टेक्नोलॉजी (बी.टेक) की डिग्री प्राप्त की।

Advertisement

ऐसे बनाया बेहतरीन करियर

जय शाह का क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेशन में करियर साल 2009 में शुरू हुआ था, जब वे गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन (GCA) के कार्यकारी बोर्ड के सदस्य बने। साल 2013 तक, वे गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन (GCA) के संयुक्त सचिव बन गए थे, और उन्होंने अहमदाबाद में प्रसिद्ध नरेंद्र मोदी स्टेडियम के निर्माण के प्रबंधन में भी अहम भूमिका निभाई थी। क्रिकेट प्रशासन में उनकी भागीदारी बढ़ती रही और 2015 में, वे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की फाइनेंस और मार्केटिंग कमेटी में शामिल हो गए। जनवरी 2021 में जय शाह को एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। फिर जनवरी 2024 में उनके नेतृत्व को एक बार फिर मान्यता मिली जब उन्हें एसीसी अध्यक्ष के रूप में फिर से चुना गया। हाल ही में जय शाह को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) का अध्यक्ष चुना गया, जो 1 दिसंबर, 2024 को आधिकारिक रूप से इस पद के भार को स्वीकार करेंगे।

Advertisement

इतनी है जय शाह की नेटवर्थ

टाईम्स की रिपोर्ट्स के अनुसार, जय शाह की कुल संपत्ति लगभग 124 करोड़ रुपये है। उनकी संपत्ति क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेशन और विभिन्न Business ventures में उनकी भूमिकाओं से प्राप्त हुई है। बीसीसीआई के सचिव के रूप में, वह यात्रा और ठहरने के अलाउंस के अलावा, अंतर्राष्ट्रीय बैठकों के लिए प्रतिदिन 84,000 रुपये कमाते हैं। बीसीसीआई से जुड़ने से पहले, जय शाह टेंपल एंटरप्राइज के निदेशक थे और कुसुम फिनसर्व में 60% हिस्सेदारी रखते हैं।

Advertisement

इन Business ventures ने उनकी वित्तीय सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। क्रिकेट प्रशासन और व्यवसाय दोनों में उनकी रणनीतिक विजन और नेतृत्व ने उन्हें भारत के खेल और बिजनेस समुदायों में एक प्रमुख व्यक्ति के रूप में स्थापित किया है।