Bank 5 Days Working News: मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने संसद में बताया कि एक प्रस्ताव पेश किया गया है। इसमें देश के सभी बैंकों में हर शनिवार को अवकाश घोषित करने की मांग को गई है यानी बैंकों में हर हफ्ते 5 दिन ही काम करने की मांग की गई है।वित्त राज्‍य मंत्री भागवत कराड ने कहा कि आईबीए की ओर से यह प्रस्‍ताव पेश किया गया है।

Advertisement

देश के सभी बैंकों के लिए वर्ष 2015 में सरकार ने एक नया नियम लागू किया था, जिसके तहत महीने में 2 शनिवार बैंक कर्मचारी को अवकाश देना शामिल था। इसके बाद से देश के सभी बैंक महीने के दूसरे शनिवार और चौथे शनिवार को सभी बैंक बंद रहते हैं। यह अवकाश अनिवार्य है और देश के पब्लिक सेक्‍टर से लेकर प्राइवेट सेक्‍टर तक के बैंकों पर लागू होता है।

Advertisement

काफी लंबे वक्त से पब्लिक सेक्टर और प्राइवेट सेक्‍टर के बैंकों की ओर से हफ्ते में 5 दिन कार्य करने को लेकर काफी अधिक वक्त से मांग की जा रही है। विशेष तौर पर बार बार यह मामला पब्लिक सेक्‍टर के बैंकों ने उठाया है।

वही, आईबीए सदस्यता में देश के सभी पब्लिक और प्राइवेट बैंक, विदेशी बैंक, सहकारी बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक और अखिल भारतीय वित्तीय संस्‍थान ने भी सप्‍ताह में पांच दिन कार्य की मांग की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बैंकिंग क्षेत्र में लगभग 1.5 मिलियन से अधिक कर्मचारी काम करते हैं।

Advertisement

प्रस्‍ताव पर क्‍या रहा जवाब

वित्त राज्‍य मंत्री भागवत कराड ने यह सूचना तो दी है कि आईबीए की ओर से हर शनिवार को अवकाश का प्रस्‍ताव मिला है, लेकिन उनकी तरफ से यह नहीं बताया कि मांग स्‍वीकार कर ली गई है या निकट भविष्‍य में कभी भी लागू हो सकती है।

बिजनेस टुडे की एक खबर के मुताबिक, अगर यह प्रस्ताव एक्सेप्ट कर लिया जाता है तो फिर कर्मचारियों को सप्ताह में 5 दिन काम करने का फायदा तो मिलेगा लेकिन इसके साथ ही काम करने के घंटों की संख्‍या में इजाफा हो सकता है।

Advertisement

होगा काम के घंटों में इजाफा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले इस संबंध में आई एक रिपोर्ट्स में इस बात की भी संभावना जाहिर की जा रही है कि बैंक कर्मचारियों को 2 दिन के वीकली ऑफ का तोहफा मिलने के बाद उनके काम के घंटों में बढ़ोतरी हो सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर बैंकों में 5 दिन वर्किंग व्यवस्था लागू होती है, तो फिर कर्मचारियों को डेली 40 मिनट अतिरिक्त काम करना पड़ सकता है इसका मतलब उनका वर्किंग टाइम सुबह 9:45 बजे से शाम 5:30 बजे तक किया जा सकता है।