नई द‍िल्‍ली: जल्‍द ही मार्केट में हुंडई की नई औरा कार आने वाली है। हुंडई की अपकमिंग सब-कॉम्पैक्ट सेडान कार औरा की जनवरी माह के अंत में लॉन्चिंग होगी। कार की पहली झलक 19 दिसंबर को चेन्नई के महाबलिपुरम में देखने को मिलेगी, जहां कार का प्रीव्यू किया जाएगा। हुंडई की यह नई कार मार्केट में मारुति डिजायर, होंडा अमेज, फॉर्ड एस्पायर और टाटा टिगोर जैसी कारों को टक्कर देगी। कार की शुरुआती कीमत 5.81 लाख रुपए हो सकती है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट की अनुमानित कीमत 8.70 लाख रुपए तक हो सकती है।

Advertisement

इंजन भी काफी दमदार
हुंडई ऑरा बीएस6 इंजन के साथ आएगी। इसमें इंजन के तीन ऑपशन होंगे, जिनमें दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन होगा। तीनों इंजन में 1.2-लीटर पेट्रोल, 1.2-लीटर डीजल और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन शामिल हैं।
बीएस4 वर्जन में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन 83hp की पावर और 1.2-लीटर डीजल इंजन 75hp की पावर जेनरेट करता है। बीएस6 कम्प्लायंट वर्जन में भी लगभग इतना की पावर आउटपुट मिलने की उम्मीद है। 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन हुंडई की वेन्यू एसयूवी से लिया जाएगा। हालांकि, वेन्यू के मुकाबले ऑरा में इस इंजन का आउटपुट थोड़ा कम रहने की उम्मीद है।

Advertisement

फीचर्स
बड़ी कैस्केड ग्रिल
एलईडी डीआरएल
नए एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैम्प
डायमंड कट एलॉय व्हील
एलईडी टेललैम्प

गियरबॉक्स
ऑरा के 1.2-लीटर वाले पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ 5-स्पीड मैन्युअल और एएमटी (ऑटोमेटेड मैन्युअल ट्रांसमिशन) गियरबॉक्स के विकल्प होंगे। 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ सिर्फ 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स मिलेगा।

ऑरा कार की लुक
हुंडई ऑरा का लुक कंपनी की हाल में लॉन्च हुई नई कार ग्रैंड आई10 नियोस से प्रेरित है। इसके ज्यादातर बॉडी पैनल और इंटीरियर ग्रैंड आई10 नियोस से लिए जाएंगे। कार के फ्रंट में बड़ी कैस्केड ग्रिल, एलईडी डीआरएल के साथ नए एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैम्प, डायमंड कट अलॉय वील्ज और एलईडी टेललैम्प मिलेंगे। हुंडई की इस नई सब-कॉम्पैक्ट सिडैन कार की शुरुआती कीमत 6 लाख रुपये के आसपास रहने की संभावना है।

Advertisement