Hyundai Motor Price Hike: कार खरीदारों के लिए बड़ी खबर है. दक्षिण कोरियाई मूल की कंपनी हुंडई मोटर की भारतीय यूनिट हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) ने बड़ा ऐलान किया है. इसके तहत चुनिंदा मॉडल की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. नई दरें 1 जनवरी, 2025 से लागू हो जाएंगी. दरअसल, कंपनी ने अपने गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी 2025 मॉडल वर्ष (MY25) से सभी मॉडलों को प्रभावित करेगी. इसमें मॉडल के आधार पर कीमतों में 25,000 तक की बढ़ोतरी होगी. इसका ऐलान कंपनी ने गुरुवार को किया है.
नए साल पर लगेगा महंगाई का झटका!
एचएमआईएल के होलटाइम डायरेक्टर और COO तरुण गर्ग ने एक ऑफिशियल कमेंट में कीमतों में इजाफे की वजह बताई है. उन्होंने कहा कि हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड में,हमारा प्रयास हमेशा बढ़ती लागतों का संतुलन बनाए रखने का होता, जिससे ग्राहकों पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़े. हालांकि, इनपुट कॉस्ट में लगातार इजाफे की वजह से इसे ग्राहकों तक ट्रांसफर किया गया है. कीमतें बढ़ाने का फैसला हुंडई की कॉस्ट स्ट्रक्चर को प्रभावित करने वाले कई फैक्टर्स हैं. बढ़ती इनपुट कॉस्ट और बढ़े हुए लॉजिस्टिक्स खर्चों का असर है.
हुंडई मोटर इंडिया के शेयरों का हाल
BSE और NSE पर हुंडई मोटर इंडिया के शेयरों की लिस्टिंग 22 अक्टूबर, 2024 को हुई. यह 1,934 रुपए प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुआ, जबकि इश्यू प्राइस 1,960 के मुकाबले 1.3% डिस्काउंट पर लिस्ट हुआ था. इस शुरुआती गिरावट के बावजूद ऑटोमेकर ने जल्द ही खुद को मार्केट कैप के लिहाज से भारत में पाँचवीं सबसे बड़ी कंपनी के रूप में स्थापित कर लिया, जिसका मार्केट कैप 1.53 लाख करोड़ रुपए था. शेयर फिलहाल बीएसई पर 1878.75 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा है.
सितंबर तिमाही में हुंडई मोटर इंडिया का प्रदर्शन
सितंबर 2024 को समाप्त तिमाही में हुंडई मोटर इंडिया का मुनाफा घटा है. कंसो नेट प्रॉफिट पिछले सालकी समान अवधि के 1,628.46 करोड़ रुपए से 15.53% घटकर 1,375.46 रुपए करोड़ रह गया. ऑपरेशंस से रेवेन्यू में भी 7.5% की कमी आई, जो एक साल पहले के ₹18,659.6 करोड़ से घटकर ₹17,260 करोड़ रह गया. इस अवधि के दौरान कंपनी का EBITDA मार्जिन 13.08% से मामूली गिरावट के साथ 12.78% पर आ गया. इसके अलावा, कर-पूर्व लाभ (PBT) Q2 FY24 में ₹2,232 करोड़ से घटकर ₹1,849.8 करोड़ रह गया.
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग