Hyundai Motor India IPO Listing: देश का सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू हुंडई मोटर इंडिया का आईपीओ शेयर बाजार में लिस्ट हो चुका है. पब्लिक इश्यू को निवेशकों से खास रिस्पांस नहीं मिला था, जिसका असर आज 22 अक्टूबर को लिस्टिंग पर भी देखने को मिल रहा है. शेयर इश्यू प्राइस के मुकाबले कजोर लिस्ट हुआ है. बीएसई पर शेयर 1931 रुपए के भाव पर लिस्ट हुआ, जबकि इश्यू प्राइस 1960 रुपए है.
लिस्टिंग के बाद टूट रहा स्टॉक प्राइस
आईपीओ अंतिम दिन 2.37 गुना भरकर बंद हुआ था. बताते चलें कि दक्षिण कोरियाई मूल की ऑटो कंपनी 27870 करोड़ रुपए जुटाने के लिए आईपीओ लॉन्च किया था. लिस्टिंग के बाद शेयर बीएसई पर 10:09 बजे लिस्टिंग के बाद हुंडई मोटर इंडिया का शेयर गिर रहा, जोकि 1882.60 रुपए तक फिसल गया. बीएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक हुंडई मोटर इंडिया का कुल मार्केट कैप 1.52 लाख करोड़ रुपए है.
हुंडई मोटर इंडिया के आईपीओ के लिए इश्यू प्राइस 1960 रुपए प्रति शेयर है. प्री-आईपीओ में 225 एंकर निवेशकों ने 8,315 करोड़ रुपए का निवेश किया है. यह अब तक के सबसे बड़े आईपीओ LIC के 21,000 करोड़ रुपए के इश्यू से बड़ा है.
आईपीओ में प्रोमोटर्स जारी किए शेयर
हुंडई मोटर इंडिया का पब्लिक इश्यू साल 2003 में लॉन्च मारुति सुजुकी के आईपीओ के 20 साल बाद लॉन्च होने वाले पहले ऑटो कंपनी का पब्लिक इश्यू है. इसमें दक्षिण कोरियाई मूल की ऑटो कंपनी के प्रोमोटर्स ऑफर फॉर सेल यानी OFS में शेयरों की बिक्री की. इसके तहत 14.2 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री हुई. बता दें कि पब्लिक इश्यू में नए शेयर नहीं जारी किए गए.
हुंडई मोटर इंडिया आईपीओ में 1 लॉट में 7 इक्विटी शेयर मिलेंगे. एक लॉट के लिए 13,720 रुपए का पेमेंट करना होगा. वहीं, रिटेल निवेशक अधिकतम 14 लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं. इसमें निवेशकों 98 शेयरों के लिए 1,92,080 रुपए का पेमेंट करना होगा.
हुंडई मोटर इंडिया आईपीओ का सब्सक्रिप्शन स्टेटस
कैटेगरी सब्सक्रिप्शन (गुना)
QIBs 6.97
NIIs 0.60
रिटेल 0.50
कर्मचारी 1.74
कुल 2.37
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति