नई दिल्ली, अप्रैल 20। इन दिनों महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रही है। हालात तो ऐसे हो गए हैं कि कई जगहों पर लॉकडाउन तक लगा दिया गया है। देशभर में तेजी से फैल रही कोरोना महामारी की दूसरी लहर में लोग ऑक्सीजन के लिए काफी परेशानी का सामना कर रहे हैं। दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी पैदा हो गई है। यहां तक की अस्पतालों समेत सभी जगह ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी हो रही है। ऐसे में आप ऑक्सीजन सिलेंडर का बिजनेस करके लाखों की कमाई कर सकते हैं।
ऑक्सीजन सिलेंडर का बिजनेस
जी हां नए रोजगार की तलाश में हैं, लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा कि आपको क्या करना चाहिए तो यह खबर आपके लिए है। आप ऑक्सीजन सिलेंडर का बिजनेस शुरु करके अच्छी कमाई कर सकते हैं। कोरोना महामारी के बीच बंपर कमाई कराने वाला यह बिजनेस है। इसमें एक बार पैसा लागकर लाखों रु कमाए जा सकते है। चलिए हम अपनी खबर के जरिए आपको बताते है कि ऑक्सीजन सिलेंडर कैसे और कहां से खरीदें।
मेडिकल ऑक्सीजन गैस सिलिंडर कि मैन्युफैक्चरिंग यूनिट शुरू करने के लिए आपको इसके मैन्युफैक्चरर से संपर्क करना होगा। मैन्युफैक्चरर आपको ऑक्सीजन मैन्युफैक्चरिंग से लेकर सिलेंडर फिलिंग तक की सभी जानकारी दे देगें। इसके बाद आप अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको फ्लो मीजरमेंट, ऑक्सीजन मास्क, दबाव गेज और Cannula की जरूरत होगी। इसके अलावा बिजनेस स्टार्ट करने से पहले आपको यह भी तय करना होगा कि आप कैसे-कैसे इस बिजनेस का सेटअप करेंगे। इसके साथ ही इस बिजनेस के मार्केट के बारे में भी जानकारी होना जरूरी है।
जानकारी दें कि जब कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार का मेडिकल से संबंधित बिजनेस शुरू करता है तो यह उनके लिए सुनिश्चित करना जरूरी होता है कि वे सभी लाइसेंस लेने के लिए सभी नियमों को फुलफिल कर रहे हैं। तो बता दें कि आप बिना लाइसेंस के इस तरह का बिजनेस शुरू नहीं कर सकते हैं। इस तरह के बिजनेस के लिए आपको स्टेट लेवल पर लाइसेंस की जरूरत होती है। इसके अलावा आप बिजनेस कहां पर शुरू कर रहे हैं, इसके बारे में भी आपको स्थानीय बोर्ड से अनुमति लेना जरूरी होता है। साथ ही व्यवसाय को ठीक से और कानूनी रूप से शुरू करने के लिए रजिस्ट्रेशन भी कराना होता है।
मेडिकल ऑक्सीजन गैस सिलिंडर बिजनेस एक बड़ा प्लांट होता है, जिसे शुरू करने के लिए आपको ज्यादा पैसों की जरूरत होती है। इस बिजनेस के लिए आपको कम से कम 10 से 20 लाख रुपये तक का निवेश करना होता है। इस बिज़नेस में इससे ज्यादा भी निवेश करने की आवश्यकता पड़ सकती है। इसके लिए आप बैंक से लोन ले सकते हैं।
इससे मांग और खपत दोनों ही बढ़ी हैं। इन दिनों पोर्टेबल सिलेंडर की डिमांड तेजी से बढ़ी है। सिलेंडर ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्केट में मिल जाते हैं। 75 लीटर के सिलेंडर की कीमत करीब 5500 रुपये है। सिलेंडर में ऑक्सीजन को कंप्रेस करके रखा जाता है, जिससे यह बहुत छोटी बोतल में आ जाती है। इसका वजन महज 700-1200 ग्राम के करीब होता है।
बात करें प्रॉफिट कि तो इन दिनों देशभर में फैले कोरोना वायरस के कारण देशभर में ऑक्सीजन गैस सिलेंडर की कमी हो गई है, जिसके कारण इसकी मांग काफी ज्यादा बढ़ गई है। तो ऐसे में आप इस बिजनेस को शुरू करके बंपर कमाई कर सकते हैं। हालांकि ऑक्सीजन गैस सिलिंडर में दबाव बहुत अधिक होने की वजह से इस बिजनेस में रिस्क भी ज्यादा होता है। इस प्लांट में काम करने वाले सभी लोगों को स्पेशल प्रोटोकॉल को फॉलो करना होता है। कोरोना काल में इस बिजनेस के जरिए आप लाखों रुपए की कमाई कर सकते हैं। अच्छी कमाई के साथ-साथ आपको इसमें रिस्क भी काफी होता है।
- पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलेंडर का इस्तेमाल आप घर में इमरजेंसी में कर सकते हैं। लेकिन, इसका उपयोग डॉक्टर की सलाह पर ही करें तो ज्यादा अच्छा रहेगा।
- ये पोर्टेबल सिलेंडर, जिन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही हो उनके लिए घर पर इमरजेंसी में इस्तेमाल के लिए बेहतर है।
- ऑक्सीजन के इस सिलेंडर की पूरी किट है, जिसे घर लाकर आप इसका अच्छे से इस्तेमाल कर सकते हैं और इमरजेंसी में किसी की जान भी बचा सकते हैं।
- वहीं, अगर इसके साइज की बात की जाए तो इसका वजन काफी हल्का है ये 45% स्टील से भी हल्का है। कहा जाता है कि ये 99 फीसदी शुद्ध ऑक्सीजन है।
- इस 600 ग्राम के वजन वाले सिलेंडर में लगभग 70 लीटर ऑक्सीजन आता है। पोर्टेबल सिलेंडर की किट में एक वाल्व के साथ सिलेंडर, Cannula मास्क मिलता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!