नई दिल्ली, सितंबर 03। ज्यादातर लोग अपना बिजनेस शुरू करने के बारे में जरूर सोचते हैं। लोग कमाई के बाद भी साइड इनकम की तलाश करते ही हैं। अगर आप भी इसी तरह का विचार कर रहे हैं तो आज हम आपकों एक ऐसे बिजनेस आइडिया के बारे में बताएंगे जिससे आप हर महीने 5 से 10 लाख रुपए हर महीने कमा सकते हैं। यह बिजनेस कार्डबोर्ड बॉक्स का है। इसे आप अपने गांव या छोटे शहर में भी शुरू कर सकते हैं।
यह एक प्रकार का मोटा कवर या गत्ता होता है। इसका इस्तेमाल जिल्दसाजी के काम में किया जाता है। किताबों पर जो कवर चढ़ाया जाता है या मोटे कागज को भी कार्डबोर्ड कहते हैं। आए दिन कार्डबोर्ड बॉक्स की मांग बहुत तेजी से बढ़ रहा है। हर बिजनेस में पैकिंग के लिए इसका उपयोग जरूरी हो गया है।
कार्डबोर्ड के बिजनेस को शुरू करने के लिए पहले आपको मोटी रकम का निवेश करना होगा। अगर आप सेमी ऑटोमैटिक मशिन के साथ यह बिजनेस शुरू करते हैं तो आपको कम से कम 20 लाख रुपए का निवेश करना होगा। फुली ऑटोमैटिक मशिनों के साथ बिजनेश शुरू करने के लिए आपको करीब 50 लाख रुपए का निवेश करना होगा।
कच्चे माल या रॉ मैटेरियल का होना सबसे ज्यादा जरूरी है। क्राफ्ट पेपर की मदद से ही कार्डबोर्ड बनाया जाता है। क्रॉफ्ट पेपर की कीमत 40 रुपये प्रति किलोग्राम है. अच्छी क्वालिटी के बाक्स क्राफ्ट पेपर की क्रवालिटी पर निर्भर करता है। बिजनेस को शुरू करने के लिए आपके पास 5000 वर्ग फूट की जगह होनी चाहिए। इसके बाद गोदाम की भी जरूरत होती है।
कार्डबोर्ड बॉक्स की मांग बाजार में इतनी है कि आपको ग्राहक ढुढ़ने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। आप किसी भी होल सेल मार्केटर या किसी गुड्स मैनुफैक्चरिंग यूनिट के साथ करार करके बिजनेस को आगे बढ़ा सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग