Black Turmeric Farming : अगर आप खेती किसानी से जुड़े हुए व्यक्ति हैं और परांपरिक खेती से हटकर कुछ नयां उगाने की सोच रहे हैं तो आज हम आपको एक ऐसी फसल के विषय में बताएंगे जो आपको कई गुना मुनाफा करायेगी। इस फसल से आप काफी बढ़िया कमाई कर सकते हैं। आज हम आपको काली हल्दी (Black Turmeric Farming) के खेती और उससे होने वाले लाभ के विषय में पूरी जानकारी देंगे। काली हल्दी बाजार में महंगे बिकने वाले प्रोडक्ट्स में से एक है। काली हल्दी को दवाओं में प्रयोग किया जाता है। इसमें औषधीय गुण (Medicinal Benefits of Black Turmeric) होते हैं। इस वजह से इसकी कीमत (Price of Black Turmeric) ज्यादा रहती है।

Advertisement

होता है मोटा मुनाफा

काली हल्दी की खेती करके किसान लागत से कई गुना मुनाफा कमा सकते हैं। (profit in Black Turmeric Farming) कमा सकते हैं। काली हल्दी की खेती करना कोई बहुत जटील नहीं है। चलिए अब यह समझते हैं कि इसके खेती कैसे की जाती है।

Advertisement

कब और कैसे करें खेती

जून के महीने में काली हल्दी की फसल उगाई जाती है। काली हल्दी के खेती के लिए भुरभुरी दोमट मिट्टी उपयुक्त होती है। (How to do black turmeric farming) काली हल्दी की खेती में पानी के ठहराव का ध्यान रखना होता है। खेत में बारिश का पनी नहीं रुकना चाहिए, इस बात का आपको ध्यान रखना है। एक हेक्टेयर के बुआई के लिए करीब 2 क्विंटल बीज की आवश्यकता होती है। इस फसल की खास बात यह है कि इसमें ज्यादा सिंचाई की जरूरत नहीं होती है। हल्दी की खेती में कीसी भी प्रकार के किटानाशक डालने की जरूरत नहीं है। अगर आप हल्दी की अच्छी पैदावार चाहते हैं तो आप खेत में बुआई से पहले गोबर की खाद डाल सकते हैं।

Advertisement

कोविड के बाद काली हल्दी की मांग बढ़ी है

बाजर में सामान्य पीली हल्दी 60 से 100 रुपये प्रति किलो के कीमत पर बिकती है। वहीं काली हल्दी की कीमत की बात करें तो यह 500 से 4,000 रुपये प्रति किलो से भी ज्यादा पहूंच जाती है। कोविड के बाद काली हल्दी की डिमांड काफी हद तक बढ़ गई है। लोगों ने इम्यूनिटी बूस्टर के तौर इसका प्रयोग किया है। काली हल्दी अपनी औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है। आयुर्वेद, होम्योपैथ के दवा में इसका प्रोयग किया जाता है।

Advertisement

लाभ

एक एकड़ में काली हल्दी करीब 50-60 क्विंटल हो जाती है। इसको सुखाने के बाद यह 12-15 क्विंटल तक के वजन की हो जाती है। वजन से देखें तो एक एकड़ में 12 से 15 क्विंटल की उपज कम है लेकिन हल्दी की कीमत अधिक होन से यह बेहद की आकर्षक मुनाफा देती है। बाजार में काली हल्दी को 500 रुपये के करीब आसानी मिल जाता है। कई बार डिमांड और सप्लाई के आधार पर यह 4000 रुपये किलो तक भी बेचा गया है।

Advertisement