Business idea: आज भी भारत की एक बहुत बड़ी आबादी खेती किसानी से अपना परिवार चलाती है। पिछले कुछ सयम से लोगों के बीच यह धारणा बनी हुई है कि खेती करने में कोई फायदा नहीं है। लेकिन ऐसी कोई बात है नहीं, आज के सयम में खेती करके बेहतर मुनाफा कमाया जा सकता है। खेती से पैसा कमाने के लिए आपको परंपरागत खेती से हटकर कुछ करना होगा। अगर आप मेहनत से खेती करके पैसा कमाना चाहते हैं तो आप बांस की खेती (Bamboo farming) को चुन सकते हैं। बांस की खेती करने के लिए सरकारे किसानों को सब्सिडी भी दे रही है।

Advertisement

मध्य प्रदेश में मिलती है सब्सिडी

मध्य प्रदेश में शिवराज सिहं की सरकार बांस की खेती करने के लिए किसानों को लागत का 50 फीसदी तक सब्सिडी देती है। भारत में बांस को ग्रीन गोल्ड यानी की हरा सोना भी कहा जाता है। बांस से बने प्रोडक्ट की मांग बाजार में दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

Advertisement

बांस की खेती है सुरक्षित

खेती की जानकारी रखने वाले लोगों का कहना है कि बास की खेती अन्य फसलों के मुकाबले बेहद सुरक्षित होती है। बांस की खेती से किसान काफी अच्छी कमाई कर सकते हैं। बांस की फसल पर सर्दी, गर्मी और बरसात का कोई असर नहीं पड़ता है। बांस की फसल की सबसे अच्छी बात यह है कि यह एक बार लगाकर कई सालो तक मुनाफा कमाया जा सकता है। बांस की खेती को खराब या बंजर जमीन पर भी लगाया जा सकता है। इस खेती में मेहनत भी कम है।

Advertisement

कैसे होती है खेती

बांस के पैधे को किसी भी नजदिकी नर्सरी से खरीदकर लगा सकते हैं। बांस की रोपाई करने के लिए 2 फीट गहरा और 2 फीट चौड़ा गड्ढा खोना होगा। आप गोबर का खाद डालकर इसके विकास को तेज कर सकते हैं। बांस के पौधे को एक महीने तक रोज पानी देना होता है। एक महीने बाद आप महीने में एक या दो बार पानी दे सकते हैं। एक हेक्टेयर जमीन में 625 पौधे लगाए जा सकते हैं। 3-4 साल में बांस की फसल तैयार होती है।

Advertisement

कहां किया जाता है इस्तेमाल

सरकार बांस की फसल लगाने के लिए सब्सिडी देती है। बांस का प्रयोग कागज बनाने के साथ-साथ कार्बनिक कपड़े बनाने के लिए किया जाता है। बांस का प्रोयोग अन्य वस्तुओं को बनाने के लिए भी किया जाता है।

कितनी हो सकती है कमाई

बांस की फसल एक बार लगाने के बाद से 40 साल तक चलती है। एक बार कटाई के बाद दोबारा बढ़ जाते हैं। एक हेक्टेयर में लगाई गई बांस की फसल से 4-5 लाख रुपए कमाई जा सकती है।

Advertisement