नई दिल्ली: यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) की एमआधार एक सरकारी ऐप है और इस पर आप अपना आधार लिंक कर सकते हैं। एमआधार ऐप कई उपयोगी सुविधाएं हैं, इनमें से एक है पहचान का वैध प्रमाण। आपके वॉलेट में एमआधार ऐप आधार कार्ड से बढ़कर काफी उपयोगी है। एमआधार ऐप रखने वाले भारत में कहीं भी कभी भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। Aadhaar Card : ऐसे चेंज करें अपना फोटो, काफी आसान है तरीका
बड़े काम का एमआधार
एक ओर जहां एमआधार प्रोफाइल को हवाई अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर एक वैध आईडी प्रूफ के तौर पर स्वीकार किया जाता है, दूसरी ओर निवासी अपने ई-केवाईसी या क्यूआर कोड को सेवा प्रोवाइडर के साथ शेयर करने के लिए ऐप में में मौजूद सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं जो अपने ग्राहकों का आधार सत्यापन चाहते हैं। इस ऐप के जरिए आप जब भी जरूरत हो किसी को भी अपने आधार की सॉफ्ट कॉपी दिखा सकते हैं। हालांकि एमआधार आपको जनसांख्यिकीय डिटेल जैसे कि आपका नाम, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा नहीं देता है।
सबसे पहले अपने स्मार्टफोन पर इस ऐप को डाउनलोड करना होगा। ऐप को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके बाद आपको इस पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। जिस भी किसी व्यक्ति का आधार कार्ड उसके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से जुड़ा हुआ है, वह एमआधार एप में आधार प्रोफाइल बना सकता है। हालांकि ओटीपी केवल उनके रजिस्टर्ड मोबाइल पर भेजा जाएगा।
- एमआधार ऐप डाउनलोड करें। मुख्य डैशबोर्ड के टॉप पर रजिस्टर आधार टैब पर टैप करें।
- 4 अंकों का पिन या पासवर्ड बनाएं, इस पासवर्ड को याद रखें, क्योंकि यह प्रोफाइल तक पहुंचने के लिए जरूरी होगा।
- वैलिड आधार प्रदान करें और वैलिड कैप्चा इंटर करें, वैलिड ओटीपी इंटर करें और उसके बाद सबमिट करें।
- प्रोफाइल रजिस्टर्ड होना चाहिए, रजिस्टर्ड टैब अब रजिस्टर्ड आधार नाम प्रदर्शित करेगा।
- नीचे मेनू पर माई आधार टैब पर टैप करें, 4-अंक पिन या पासवर्ड इंटर करें। माई आधार डैशबोर्ड दिखाई देगा।
- आधार जारी करने वाली संस्था यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने अपनी सुविधाओं में लगातार कुछ न कुछ बदलाव किए हैं, ताकि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो और घर से ही ऑनलाइन अपने आधार में जरूरी बदलाव करवा लें।
- अब कहीं भी आपको अपना आधार कार्ड साथ लेकर चलने की जरूरत नहीं होगी। आधार से जुड़ी तमाम सुविधाओं के लिए एम-आधार एप का इस्तेमाल किया जा सकता है।
- इतना ही नहीं एम-आधार एप के जरिए आप अपने बायोमेट्रिक्स को लॉक या टेंपररली अनलॉक कर सकते हैं।
- जानकारी दें कि अगर किसी कारणवश आपके मोबाइल नंबर पर आधार ओटीपी नहीं आता है तो आप एम-आधार एप के टाइम-बेस्ड ओटीपी (टीओटीपी) का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो केवल 30 सेकेंड के लिए मान्य होता है।
- अच्छी बात तो यह है कि एम-आधार में जानकारी लीक का कोई खतरा नहीं है।
- एम-आधार में यूजर्स क्यूआर कोड के जरिए अपने आधार संबंधी डिटेल को शेयर करता है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार के लीक की कोई गुंजाइश नहीं होती।
- एम-आधार के जरिए यूजर्स मैसेज या ईमेल के जरिए ईकेवाईसी को शेयर कर सकता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग