How to make 6 lakh rupees through mutual fund sip: अगर आप थोड़ा-थोड़ा निवेश करके बड़ फंड तैयार करना चाहते हैं, तो यह आसानी से किया जा सकता है। आइये जानते हैं 6 साल में 6 लाख रुपये का फंड तैयार करने के लिए कितना निवेश करना होगा।

Advertisement

अगर आप हर माह 5100 रुपये का निवेश कर सकते हैं तो आसानी से 6 साल में 6 लाख रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। इसके लिए किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करना होगा। म्यूचुअल फंड की टॉप 10 स्कीमों की जानकारी भी यहां पर दी जा रही है।

Advertisement

अगर यह म्यूचुअल फंड स्कीम हर साल औसतन सिप माध्यम से 15 फीसदी का रिटर्न दे तो 6 साल में हर माह 5100 रुपये जमा करके 6 लाख रुपये का फंड तैयार किया जा सकता है।

इस निवेश स्कीम में निवेशक को 6 साल में करीब 3,67,200 रुपये का निवेश करना होगा। इस निवेश पर करीब 2,30,110 रुपये का रिटर्न मिलेगा। इस प्रकार से करीब 6 लाख रुपये का फंड तैयार हो जाएगा।

Advertisement

जानिए 15 फीसदी से ज्यादा रिटर्न देने वाली म्यूचुअल फंड स्कीमें

यहां पर दी जा रही म्यूचुअल फंड स्कीमों का 5 साल का रिटर्न बताया जा रहा है। इन टॉप 10 म्यूचुअल फंड स्कीमों ने 15 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है।

Post Office RD और Bank FD कैसे बनाएंगी Millionaire, क्या है Plan | Good Returns
  1. क्वांट स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड : 25.31 प्रतिशत
  2. क्वांट इंफ्रास्ट्रक्चर म्यूचुअल फंड : 21.13 प्रतिशत
  3. क्वांट एक्टिव म्यूचुअल फंड : 20.95 प्रतिशत
  4. आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल टेक्नोलॉजी म्यूचुअल फंड : 20.92 प्रतिशत
  5. क्वांट मिड कैप म्यूचुअल फंड : 20.42 प्रतिशत
  6. आदित्य बिड़ला सन लाइफ डिजिटल इंडिया म्यूचुअल फंड : 20.17 प्रतिशत
  7. एक्सिस स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड : 19.99 प्रतिशत
  8. एसबीआई टेक्नोलॉजी ऑपर्च्युनिटीज म्यूचुअल फंड : 19.98 प्रतिशत
  9. टाटा डिजिटल इंडिया म्यूचुअल फंड : 19.61 प्रतिशत
  10. क्वांट फ्लेक्सी कैप म्यूचुअल फंड : 19.09 प्रतिशत

नोट : इन म्यूचुअल फंड स्कीमों के रिटर्न की गणना 10 मई 2023 की एनएवी के आधार पर की गई है।

Advertisement