Aadhaar Card Linking Status : आज के वक्त में लगभग सभी जरूरी कार्य के लिए आधार कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है। सरकारी योजनाओं का लाभ लेना हो या फिर अन्य किसी लाभ को लेने के लिए आपके बैंक खाते को आधार नंबर से लिंक होना बेहद जरूरी है।

Advertisement

अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो फिर आपको योजनाओं का फायदा नहीं मिल सकता है। आधार नंबर 12 संख्या का एक यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर (यूआईएन) होता है। जिसको किसी भी बैंक या डाक घर में अकाउंट खुलवाने में देना बेहद ही जरूरी होता है।

Advertisement

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नियम के आधार पर सभी बैंक खातों में आधार लिंक होना बेहद जरूरी है। अगर आपको पता नहीं है कि आपके बैंक खाते से आपका आधार से लिंक है या नहीं है और आपको बैंक खाते से आपका आधार से लिंक है या नहीं चेक करना है तो फिर आप इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement

आधार नंबर बैंक खाते में लिंक है या नहीं ऐसे करें चेक

आपको आधार नंबर बैंक खाते में लिंक है या नहीं चेक करने के लिए सबसे पहले भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की ऑफिशियल वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना होगा। यह जाकर आपको माय आधार टैब पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको आधार सर्विस पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद आपको आधार सर्विस विकल्प में बैंक खाता लिंकिंग स्टेटस के ऑप्शन का चयन करना होगा। जब पेज खुल जाता है तब आपको 2 डिजिट का आधार नंबर को दर्ज करना पड़ेगा। इसके बाद आपको ओटीपी के लिए क्लिक करना है।

Advertisement

इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। आपको ओटीपी को दर्ज करना है और इसके बाद आपको पता चल जायेगा कि आपका आधार नंबर बैंक खाते में लिंक है या नहीं।

आधार नंबर बैंक खाते में लिंक न होने पर ये करें

बता दें कि इसके अलावा आप बैंक में जाकर भी चेक कर सकते है कि आपका आधार नंबर बैंक खाते में लिंक है या नहीं। वहीं अगर आपके बैंक खाते में आधार नंबर लिंक नहीं है तो इसके लिए एक आधार लिंक का फॉर्म भरना पड़ेगा। आपको इसमें अपने आधार और पैन की जानकारी देनी होगी और केवाईसी करानी पड़ेगी। इसके बाद आपका बैंक खाता आधार नंबर से लिंक हो जाएगा।

Advertisement

यह भी पढ़ें : Success Story: जानिए कैसे 10,000 रु से शुरू कर बनाई करोड़ों रु की कंपनी