How to cancel train ticket online: रेलवे में आप कम समय में लंबा सफर आसानी से तय कर सकते हैं. आपको इसमें ज्यादा पैसे भी नहीं देने पड़ते और कम समय में आप मंजिल तक पहुंच जाते हैं. लेकिन कई बार ऐसी स्थिति बन जाती की हमें टिकट कैंसिल करी पड़ती है. आज हम आपको बताएंगे की अगर आप ट्रेन की टिकट कैंसिल करना चाहते है, तो क्या क्या स्टेप अपनाएं.

Advertisement

भारतीय रेलवे मिडिल क्लास लोगों का पसंदीदा यातायात साधान है. देश हर दिन हजारों लोग ट्रेन के माध्यम से लंबा सफर कम समय में और कम पैसों में तय करते हैं. भारत में आज भी कई लोग ट्रेन में सफर करने के लिए टिकट काउंटर से ही लेते हैं.

Advertisement

कभी कभी ऐसी स्थिति बन जाती है कि हमे ट्रेन की टिकट कैंसिल करनी पड़ सकती है. फिर यही सोच में पड़ जाते हैं कि क्या अब टिकट कैंसिल करने के लिए फिर से स्टेशन जाना होगा. लेकिन ऐसा नहीं है. अब आप बड़ी आसानी से घर बैठें ही कुछ मिनटों में ट्रेन की टिकट कैंसिल कर सकते है.

इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) यात्रियों को ट्रेन कैंसिलेशन का विकल्प देता है. कोई भी यात्री रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ट्रेन की टिकट कैंसिल कर सकते हैं. आपने चाहे टिकट ऑनलाइन ली हो या फिर काउंटर से ली लो. आप रेलवे के ऑफिशियल वेबसाइट से टिकट कैंसिल कर सकते हैं.

Advertisement

इसके अलावा आप रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए तमाम सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं. यात्री चाहे रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट या ऐप के जरिए रेलवे टिकट कैंसिल कर सकते है. यह बात ध्यान देने वाली है कि टिकट कैंसिल करते वक्त आपको कैंसिलेशन चार्ज देना पड़ता है. यह कैंसिलेशन चार्ज समय के हिसाब से तय किया जाता है.

अगर आप ट्रेन की टिकट कैंसिल करना चाहते हैं, तो आपको नीचें दिए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करना होगा.

Advertisement

स्टेप 1- सबसे पहले आपको आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. जिसके बाद आपको यहां ट्रेन का एक सेक्शन बना दिखाई देखा.

स्टेप 2- इस ट्रेन सेक्शन में जाकर, टिकट रद्द करें वाला ऑप्शन चुने, जिसके बाद आपको काउंटर टिकट रद्द करें ऑप्शन चुना होगा.

स्टेप 3- इन सब विकल्प को चुने के बाद आपको पीएनआर नंबर, ट्रेन नंबर और दिए गए कैप्चा जैसे डिटेल्स डालने होंगे. इन सब डिटेल को डालने के बाद दिए गए बॉक्स पर टिक करें और कैंसिलेशन प्रक्रिय की पुष्टि करें. जिसके बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना होगा.

Advertisement

स्टेप 4- सबमिट करने के बाद, जो भी आपने मोबाइल नंबर दर्ज किया होगा, उसमें आपको ओटीपी भेजा जाएगा.

स्टेप 5- एक बार फिर आपको पीएनआर डिटेल्स शॉ होगी. इन डिटेल्स को ध्यानपूर्वक पढ़ें और टिकट रद्द करें वाले ऑप्शन पर क्लिक करके आपको आगे बढ़ना होगा.

स्टेप 6- इसके बाद आपको रिफंड रकम शॉ होगी. कैंसिलेशन के बाद आपके दिए गए मोबाइल नंबर रेलवे विभाग से एसएमएस प्राप्त होगा. इस एसएमएस के माध्यम से आपको सभी डिटेल जैसे पीएनआर नंबर, रिफंड डिटेल भेजी जाएगी.